चंडीगढ़ क्लब में अवैध निर्माण पर कार्रवाई:प्रशासनिक अधिकारी व पुलिस फोर्स मौजूद, मैरिज पैलेस तीसरी बार खाली कराया गया

📅 Published: November 24, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

चंडीगढ़ में सोमवार प्रशासन ने चंडीगढ़ क्लब परिसर में अवैध रूप से बने मैरिज पैलेस पर बड़ी कार्रवाई की गई। इससे पहले दो बार अतिक्रमण हटाया गया था, लेकिन दूसरी कार्रवाई के दौरान चंडीगढ़ क्लब को पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट से स्टे मिल गया था। प्रशासन ने कोर्ट के निर्देशों के तहत मैरिज पैलेस को खाली कराने की प्रक्रिया शुरू की। कार्रवाई के दौरान एसडीएम नवीन रत्तू, एसडीएम खुशप्रीत कौर, तहसीलदार विनय चौधरी, तहसीलदार अवतार जंगू, इंस्पेक्टर स्टेट ऑफिस कल्याण सिंह, इंस्पेक्टर अनिल शर्मा समेत पुलिस और प्रशासनिक टीमें मौके पर मौजूद रहीं। पता लगते ही पहुंचे अधिकारी पता चला है कि चंडीगढ़ क्लब में रात में कोई फंक्शन था, जिसका पता प्रशासन की टीम को देर रात चला और सुबह तड़के प्रशासन की टीम पुलिस के साथ मौके पर पहुँची। वहां जाकर पाया गया कि जिस अवैध निर्माण को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था, वहीँ पर टेंट लगाकर फंक्शन किया गया था। इस दौरान जेसीबी मशीन और काफी संख्या में कर्मचारी मौजूद थे। टीम ने अंदर रखा सारा सामान उठा लिया; इसके अलावा जेसीबी से भी तोड़ा गया। एस्टेट ऑफिस की रिपोर्ट में कहा गया है कि इस 8.5 एकड़ जमीन पर बने चंडीगढ़ क्लब के अंदर और बाहर के इलाके में बिल्डिंग वॉयलेशन पाए गए हैं। 32 संरचनाएं ऐसी बनाई गई थीं जो पूरी तरह बिल्डिंग वॉयलेशन के दायरे में आती हैं। इसके अलावा क्लब के कई रेस्टोरेंट, हॉल, किचन, मैरिज पैलेस के लिए बनाए गए स्पेस, बार और ऑफिस संरचनाओं में भी बदलाव किए गए हैं, जो बिल्डिंग नियमों के खिलाफ हैं। 5 एकड़ जमीन का विवाद मालूम हो कि कुछ दिन पहले भी चंडीगढ़ क्लब द्वारा 5 एकड़ सरकारी जमीन पर किए गए अवैध कब्जे व निर्माण के खिलाफ डेमोलिशन ड्राइव की गई थी। इस दौरान एस्टेट ऑफिस ने पांच एकड़ सरकारी जमीन पर गैरकानूनी ढंग से बनाई गई शेड, किचन, शादी-विवाह के लिए बनाए गए स्ट्रक्चर और अन्य ढांचे तोड़े थे। नियमों के मुताबिक, 8.5 एकड़ में फैले चंडीगढ़ क्लब में हुई बिल्डिंग वॉयलेशन जब तक नहीं हटाई जातीं, तब तक प्रशासन चंडीगढ़ क्लब की नई लीज डीड एग्जिक्यूट नहीं करेगा। दरअसल चंडीगढ़ क्लब की लीज डीड 2022 में समाप्त हो चुकी है। ऐसे में नई लीज डीड एग्जिक्यूट करने से पहले एस्टेट ऑफिस ने क्लब प्रबंधन को अपनी वॉयलेशन को दूर करने के लिए कहा है। अगर क्लब प्रबंधन स्वयं वॉयलेशन दूर नहीं करता है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। बिल्डिंग वॉयलेशन हटाने के बाद क्लब प्रबंधन को नए सिरे से अपना रिवाइज नक्शा बिल्डिंग ब्रांच व एरिया एसडीओ को जमा कराना होगा। यदि नया नक्शा नियमों के अनुरूप पाया गया, तभी प्रशासन क्लब प्रबंधन के साथ नई लीज डीड एग्जिक्यूट करेगा।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *