चंडीगढ़ जन्मदिन की पार्टी में युवक की हत्या:शराब पीते हुए हुआ झगडा, इस्तेमाल किया चाकू और आरोपी गिरफ्तार

📅 Published: November 23, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

चंडीगढ़ सेक्टर-55/56 में में शनिवार देर रात जन्मदिन की पार्टी दोस्तों के बीच शराब के नशे में हुई कहासुनी ने इतनी तूल पकड़ ली कि एक युवक ने अपने ही दोस्त पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। हमले में गंभीर रूप से घायल हुआ युवक विशाल, सेक्टर-16 अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ गया। पुलिस के अनुसार, मृतक विशाल अपने पिता के साथ प्राइवेट जॉब करता था। शनिवार को वह अपने दोस्त शुभम के साथ सेक्टर-55/56 में एक कॉमन फ्रेंड के जन्मदिन की पार्टी में गया था। वहां शराब पीते समय दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस शुरू हो गई। बहस इतनी बढ़ी कि हाथापाई तक पहुंच गई। इसी दौरान आरोपी शुभम गुस्से में चाकू उठा लाया और विशाल पर वार करने लगा। गंभीर चोट लगने पर विशाल जमीन पर गिर पड़ा। यह देखकर शुभम मौके से फरार हो गया। पुलिस को सूचना मिलते ही थाना 39 के इंस्पेक्टर रामदयाल और सेक्टर-56 चौकी इंचार्ज कुलदीप कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घायल विशाल को तुरंत सेक्टर-16 अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानिए कैसे पकड़ा आरोपी हत्या के बाद आरोपी शुभम बार-बार अपना ठिकाना बदलता रहा। पुलिस ने उसके मोबाइल को सर्विलांस पर लगाकर लगातार लोकेशन ट्रैक की। इंस्पेक्टर रामदयाल की सुपरविजन में कांस्टेबल नीरज, रवि और संदीप की टीम आरोपी का पीछा कर रही थी। देर रात आरोपी की लोकेशन आईटी पार्क के आसपास मिली। पुलिस ने तुरंत इलाके को घेर लिया। जैसे ही शुभम वहां से भागने की कोशिश करने लगा, टीम ने उसे मौके पर ही दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *