चंडीगढ़ पुलिसवाले ने मारा दूसरे पुलिसवाले के चाकू:झगड़ा छुड़वाने पहुंची बहन, अस्पताल में एडमिट, घटना का वीडियो वायरल

📅 Published: November 24, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

चंडीगढ़ की धनास स्थित पुलिस कॉम्प्लेक्स में सोमवार को मामूली बात विवाद में बदल गई और इसी बीच एक पुलिसवाले को चाकू लगा, जिसके बाद उसे सेक्टर-16 के अस्पताल में एडमिट करवाया गया। वहीं मामले में थाना सारंगपुर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। भाई को बचाने आई बहन जानकारी के अनुसार सोमवार को धनास स्थित पुलिस कॉम्प्लेक्स में किसी बात को लेकर दो पुलिसवाले कॉन्स्टेबल अमित और कॉन्स्टेबल सुभाष के बीच कहासुनी हो गई और कुछ देर में ही यह कहासुनी हाथापाई में बदल गई। झगड़ा होते देख अपने भाई को बचाने के लिए महिला कॉन्स्टेबल नेहा, जिसने पुलिस की वर्दी पहन रखी थी, भागकर आई और झगड़ा छुड़वाने पहुंची। लेकिन तब तक अमित ने सुभाष पर चाकू से हमला कर दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत अस्पताल में एडमिट करवाया गया। वहीं नेहा ने आते ही अमित का कॉलर पकड़ लिया और उसी दौरान एक महिला भी रोती हुई नजर आ रही थी, जो घायल कॉन्स्टेबल सुभाष की मां बताई जा रही है। घटना का वीडियो वायरल जिस समय अमित और सुभाष के बीच झगड़ा हुआ, उस दौरान और भी लोग यानी पुलिसवाले, जो पुलिस कॉम्प्लेक्स के अंदर रहते हैं, मौजूद थे। लेकिन किसी ने भी बीचबचाव कर झगड़ा छुड़ाने की कोशिश नहीं की। झगड़ा देख रहे लोगों में से कई तो अपने मोबाइल फोन से खड़े होकर वीडियो बना रहे थे।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *