चंडीगढ़ पुलिस का मास्टर्स एथलेटिक्स में दबदबा:नेशनल चैंपयिनशिप में इंस्पेक्टर बलदेव व ASI जसवंत को गोल्ड

📅 Published: February 6, 2026 | 📂 Category: Uncategorized

तिरुवनंतपुरम (केरल) में आयोजित 46वीं नेशनल मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 में चंडीगढ़ पुलिस के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विभाग का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में चंडीगढ़ पुलिस के खिलाड़ियों ने गोल्ड और ब्रॉन्ज मेडल जीतकर अपनी खेल प्रतिभा का लोहा मनवाया। चंडीगढ़ के डीजीपी डॉक्टर सागर प्रीत हुड्डा ने विजेताओं को जीते हुए मेडल उनके गले में पहनाकर उनका सम्मान बढ़ाया। इंस्पेक्टर बलदेव कुमार ने 4×400 मीटर रिले दौड़ में गोल्ड मेडल जीतकर विभाग का नाम रोशन किया। इसके साथ ही उन्होंने 4×100 मीटर रिले, 400 मीटर और 800 मीटर दौड़ में तीन ब्रॉन्ज मेडल भी जीते। प्रतियोगिता में उनका प्रदर्शन सभी को प्रभावित करने वाला रहा। एएसआई राय को 5000 मीटर में गोल्ड एएसआई (एलआर) जसवंत राय ने 5000 मीटर वॉक/रन इवेंट में गोल्ड मेडल जीता। वहीं, सीनियर कांस्टेबल मुकेश कुमार ने जैवलिन थ्रो (भाला फेंक) प्रतियोगिता में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर चंडीगढ़ पुलिस की झोली में एक और पदक डाला। मेडल विजेताओं को मिलेगा नकद इनाम चंडीगढ़ पुलिस विभाग ने खिलाड़ियों की इस उपलब्धि को सम्मान देते हुए नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है। गोल्ड मेडल : ₹20,000
सिल्वर मेडल : ₹15,000
ब्रॉन्ज मेडल : ₹10,000

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *