चंडीगढ़ में कार से लाश मिली:पिछली सीट पर मिली बॉडी, पास में शराब की बोतल; रिपेयरिंग के लिए आई थी गाड़ी

📅 Published: January 9, 2026 | 📂 Category: Uncategorized

चंडीगढ़ के मनीमाजरा स्थित मोटर मार्केट में शुक्रवार को खड़ी कार के अंदर व्यक्ति की डेडबॉडी मिली। लाश कार की पिछली सीट पर थी। साथ में शराब की बोतल भी पड़ी थी। घटना की जानकारी मिलते ही मोटर मार्केट में लोगों की भीड़ जमा हो गई। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। सूचना मिलते ही मनीमाजरा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मनिंदर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तुरंत फोरेंसिक टीम को बुलाकर मौके से सबूत जुटाए। पुलिस को आशंका है कि व्यक्ति की मौत ठंड से हुई। लाश के पास शराब की बोतल भी मिली
लाश को सबसे पहले मार्किट में काम करने वाले लड़के पंकज ने देखा था।​​​​​​ इसके बाद लोग वहां इकट्‌ठे हो गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी।​ पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार की तलाशी ली तो लाश के पास शराब की बोतल पड़ी मिली। दुकान के बाहर खड़ी थी कार
पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर सेक्टर-16 स्थित अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। मनीमाजरा पुलिस के अनुसार, जिस कार में लाश मिली है, वह गाड़ी ठीक करवाने के लिए मोटर मार्केट में आई हुई थी और काफी समय से दुकान के बाहर खड़ी थी। कई दिन से घर नहीं गया था व्यक्ति
मरने वाले की पहचान संतलाल (35) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला था और उसकी मनीमाजरा मोटर मार्केट में मैकेनिक की दुकान है। कई बरसों से वह यहां काम कर रहा था। पुलिस ने उसके परिवार को सूचना दे दी है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *