चंडीगढ़ में कैब ड्राइवर के युवती को अश्लील मैसेज:लिखा- फ्री राइड चाहिए, सेक्स करोगी, जितना बोलेगी, उतनी पेमेंट दूंगा; पुलिस ने समझौता कराया

📅 Published: January 31, 2026 | 📂 Category: Uncategorized

चंडीगढ़ में कैब ड्राइवर ने युवती को अश्लील मैसेज भेजे। उसने फ्री राइड के बदले शारीरिक संबंध बनाने के लिए कहा। ड्राइवर ने लिखा- जितने पैसे बोलोगी, उतनी पेमेंट करूंगा। उसने इसका विरोध किया तो जान से मारने की धमकी दी। युवती के मुताबिक उसने इसकी पुलिस को शिकायत दी। लेकिन FIR दर्ज नहीं की। इसके बाद सेक्टर-26 थाना की पुलिस ने आरोपी कैब ड्राइवर और युवती को थाने बुलाकर आपसी समझौता करवा दिया। इस दौरान कैब ड्राइवर ने थाने में युवती से माफी मांगी। युवती को देर रात काम से घर लौटना था। इसके लिए उसने इनड्राइव एप के जरिए कैब बुक की थी। अब सिलसिलेवार ढंग से पढ़ें पूरा मामला… दूसरी कैब में बैठने से भी डरी रही युवती
घटना के बाद युवती जब दूसरी कैब में बैठी तो वह काफी घबराई हुई थी। संयोग से वह कैब चंडीगढ़ ट्राइसिटी ड्राइवर यूनियन के एक सदस्य की निकली। ड्राइवर ने उसे भरोसा दिलाया और बताया कि यूनियन पहले भी ऐसे मामलों में पीड़ितों की मदद कर चुकी है। इसके बाद युवती ने पूरी घटना यूनियन को बताई।
अमनदीप बोले- आरोपी पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए
चंडीगढ़ ट्राइसिटी ड्राइवर यूनियन के प्रधान अमनदीप सिंह ने कहा कि आरोपी कैब ड्राइवर के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। युवती ने साहस दिखाकर शिकायत की है। इसके लिए उसे सम्मान मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में समझौता नहीं, बल्कि कानूनी कार्रवाई जरूरी है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *