चंडीगढ़ में चोरी के मामले में सात गिरफ्तार:दो थाना क्षेत्र के दो केस खुले, सोने-चांदी के आभूषण चुराए थे, नशे के आदि हैं आरोपी

📅 Published: February 14, 2026 | 📂 Category: Uncategorized

चंडीगढ़ डिस्ट्रिक्ट क्राइम सेल (डीसीसी) ने चोरी के मामलों में शामिल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी से सेक्टर-26 और सेक्टर-36 थाने के दो अलग-अलग चोरी के मामलों का खुलासा हुआ है। आरोपियों को डीसीसी के इंस्पेक्टर जसपाल सिंह भुल्लर की अगुआई में गिरफ्तार किया गया है। घर से सोने-चांदी के आभूषण चोरी सेक्टर-36 थाने में 11 फरवरी 2026 को एफआईआर दर्ज की गई थी। शिकायतकर्ता कमलेश (65) निवासी गांव कजहेरी, सेक्टर-52 ने बताया था कि उनके घर से एक जोड़ी सोने के झुमके, दो तोला सोने की चेन, दो सोने की अंगूठियां, एक जोड़ी चांदी की पायल, करीब 15 हजार रुपए नकद, एसबीआई बैंक की चेक बुक और एक सिलेंडर चोरी हो गया। सूचना के आधार पर पुलिस ने अमित (24) निवासी बरमाजरा को जिरी मंडी मलोया के पास से उस समय गिरफ्तार किया, जब वह चोरी के गहने बेचने जा रहा था। उसके कब्जे से सभी चोरीशुदा आभूषण बरामद कर लिए गए। सेक्टर-7 से एसी के कॉपर पाइप चोरी सेक्टर-26 थाने में 5 फरवरी 2026 को एफआईआर दर्ज की गई थी। शिकायत में बताया गया था कि सेक्टर-7 स्थित एससीओ नंबर 43 (मध्य मार्ग) में ‘गुड एंड काइंड फूड प्राइवेट लिमिटेड’ की बिल्डिंग की छत पर लगे चार एसी और एक कोल्ड रूम के कॉपर पाइप चोरी हो गए। पुलिस ने 6 आरोपी वाहिद उर्फ मच्छर, सचिन पाल, सोम नाथ, पवन लुका, संजय और मुकेश को मध्य मार्ग रोड के ग्रीन बेल्ट और ट्रांसपोर्ट एरिया की कच्ची पार्किंग से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान इनके कब्जे से छह कट्टों में भरे करीब 90-100 छोटे-बड़े कॉपर पाइप बरामद किए गए। पहले इलाके में रेकी करते थे फिर करते थे वारदात पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी नशे के आदी हैं और नशे के लिए पैसे जुटाने को चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। पहले ये इलाके की रेकी करते थे और मौका मिलते ही देर रात योजना के तहत चोरी कर फरार हो जाते थे। वहीं पुलिस आरोपियों से उनके अन्य साथियों का सुराग पता कर रही है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *