चंडीगढ़ में डिवाइडर से टकराई बाइक एक की मौत:दूसरा गंभीर, तीसरा मौके से फरार; पिंजौर से लेकर निकले थे बाइक

📅 Published: November 21, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

चंडीगढ़ के सेक्टर-17 और 22 की डिवाइडिंग रोड पर शुक्रवार तड़के तेज रफ्तार बाइक हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर हालत में पीजीआई रेफर किया गया है। हादसे के बाद बाइक पर सवार तीसरा युवक मौके से फरार हो गया। पुलिस स्टेशन 17 ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान विवेक के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार सुबह करीब 4 से 4:30 बजे तीन युवक एक ही बाइक पर सवार होकर तेज रफ्तार में आ रहे थे। अचानक बाइक डिवाइडर और उससे लगी लोहे की ग्रिल से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। वहीं मामले में थाना 17 पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। एक की मौत, एक पीजीआई रेफर, तीसरा भागा घटना के तुरंत बाद राहगीरों ने पुलिस को जानकारी दी और घायलों को सेक्टर-16 अस्पताल पहुंचाया। उपचार के दौरान डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान विवेक, निवासी पिंजौर, के रूप में हुई। राहुल, निवासी पिंजौर, की हालत गंभीर होने पर उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया। वहीं तीसरा लड़का, जिसकी उम्र करीब 17 साल बताई जा रही है, हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। करण लेने पहुंचा पिंजौर पुलिस को मिले दस्तावेजों से पता चला कि मृतक विवेक पिंजौर में डेयरी में काम करता था। उसके चाचा राजकुमार के मुताबिक विवेक तीन भाइयों और एक बहन में सबसे बड़ा था। तीनों जिस बाइक पर सवार थे, वह उनके दोस्त करण की थी, जो मुल्लांपुर में रहता है। करण वीरवार शाम पिंजौर आया था और वह विवेक व राहुल को साथ लेकर रात में चंडीगढ़ निकल गया था।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *