चंडीगढ़ में तेज रफ्तार कार ने बुजुर्ग को उड़ाया:स्कूटी से घर जा रहे थे, डिवाइडर से सिर टकराने से मौत, ड्राइवर फरार

📅 Published: February 14, 2026 | 📂 Category: Uncategorized

चंडीगढ़ के मनीमाजरा में आज (शनिवार) दोपहर तेज रफ्तार कार ने बुजुर्ग व्यक्ति को उड़ा दिया। टक्कर के बाद वो डिवाइडर से जा टकराए। हेलमेट पहनने के बावजूद वो गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने उन्हें पीजीआई भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बता दें कि बुजुर्ग सब्जी मंडी में आढ़ती का काम करता है और वो मंडी से स्कूटी पर लौट रहा था, तभी कार ने पीछे से टक्कर मार दी। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर, कार चालक की तलाश शुरू कर दी है। उधर, परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस आरोपी को पकड़ने में लापरवाही बरत रही है और सीसीटीवी नहीं खंगाले जा रहे हैं। पढ़ें क्या है पूरा मामला… प्रत्यक्षदर्शी बोला- एक्टिवा का खुद बैलेंस बिगड़ा आईटी पार्क थाना प्रभारी इंस्पेक्टर उषा रानी ने बताया कि पुलिस कंट्रोल रूम पर आज सुबह कॉल आई थी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जिस शख्स ने फोन किया था उसने बताया कि एक्टिवा का खुद बैलेंस चलते-चलते बिगड़ गया था और एक्टिवा चालक डिवाइडर से टकरा गया किसी वाहन ने उसे टक्कर नहीं मारी। हालांकि, आसपास लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस बोली- गाड़ी चालक की कर रहे तलाश
वहीं मनीमाजरा थाना पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। इसके अलावा घटना के दौरान वहां मौजूद लोगों से भी पुलिस पूछताछ कर रही है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *