चंडीगढ़ में पत्थर से सिर फोड़कर दोस्त की हत्या:नामी स्कूल के सामने बैठकर शराब पी रहे थे, कहासुनी के बाद हमला किया

📅 Published: January 22, 2026 | 📂 Category: Uncategorized

चंडीगढ़ के सेक्टर-40 में नामी स्कूल के सामने गुरुवार रात करीब 9 बजे युवक की हत्या कर दी गई। इस घटना को उसके दोस्त ने ही अंजाम दिया। शराब पीने के दौरान दोनों में विवाद हुआ। इसके बाद आरोपी ने पत्थर उठाकर सिर पर मार दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान विवेक उर्फ शैंकी (36) के रूप में हुई है, जो मोहाली के बढ़माजरा का रहने वाला था। पुलिस के अनुसार विवेक अपने दोस्त के साथ स्कूल के सामने बैठकर शराब पी रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई। सिर पर लगातार पत्थर से हमला
पुलिस जांच में सामने आया है कि विवाद बढ़ने पर विवेक के साथी ने पास में पड़ा पत्थर उठाकर उसके सिर पर कई बार मारा। गंभीर चोट लगने से विवेक वहीं बेहोश होकर गिर पड़ा। आरोपी उसे खून से लथपथ हालत में छोड़कर फरार हो गया। राहगीर ने पुलिस को दी सूचना
कुछ समय बाद वहां से गुजर रहे एक राहगीर ने उसे पड़ा देखा। उसके सिर से खून बह रहा था। उसने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना-39 के प्रभारी इंस्पेक्टर रामदयाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया और घटनास्थल की वीडियोग्राफी करवाई गई। पुलिस ने मौके से जरूरी सबूत भी जुटाए। अस्पताल में इलाज के दौरान मौत
पुलिस ने विवेक को तुरंत सेक्टर-16 स्थित सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां डॉक्टरों ने इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जांच में यह भी सामने आया है कि विवेक का तलाक हो चुका था।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *