चंडीगढ़ में मेयर चुनाव से पहले AAP को झटका:पार्षद सुमन शर्मा की भाभी को मिली जमानत, भाजपा ने डिप्टी मेयर पद का प्रत्याशी बनाया

📅 Published: January 22, 2026 | 📂 Category: Uncategorized

चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी (AAP) छोड़कर भाजपा में में शामिल होने वाली पार्षद सुमन शर्मा की भाभी कोमल शर्मा को कोर्ट से जमानत मिल गई है। वह शुक्रवार को जेल से रिहा होंगीं और अपने घर आ जाएंगी। सुमन शर्मा के परिवार के लिए यह दोहरी खुशी है। भाजपा की तरफ से उन्हें डिप्टी मेयर पद के प्रत्याशी भी बना दिया है और कोमल शर्मा को कोर्ट से जमानत भी मिल गई है। कोमल शर्मा के खिलाफ पंजाब वाटर सप्लाई विभाग की एक अधिकारी की शिकायत पर आपराधिक मामला दर्ज किया गया था। आरोप है कि उसकी तरफ से बिना ड्यूटी पर आए ही वेतन प्राप्त किया गया। पुलिस ने उसके खिलाफ थाना सोहाना में आपराधिक मामला दर्ज कर तीन दिन तक पुलिस रिमांड पर रखने के बाद रोपड़ जेल में ज्युडीशियल रिमांड पर जेल भेजा था। 5 पॉइंट में जानिए पूरा मामला…

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *