चंडीगढ़ में सड़क हादसे में छोटे भाई की मौत:बड़ा भाई घायल, दोस्त को छोड़कर लौटते समय वाहन ने मारी टक्कर

📅 Published: February 11, 2026 | 📂 Category: Uncategorized

चंडीगढ़ के सेक्टर- 45/50 की डिवाइडिंग रोड पर बीते सोमवार रात हुए सड़क हादसे में जगतपुरा निवासी 18 वर्षीय सुभाष की मौत हो गई, जबकि उसका बड़ा भाई शुभम (20) गंभीर रूप से घायल है। जिसे गंभीर हालत में पीजीआई में भर्ती करवाया गया है। वहीं, परिवार का कहना है कि जब तक आरोपी को अरेस्ट नहीं किया जाता है, तब तक न तो उसका पोस्टमार्टम करवाएंगे और न हीं उसके शव को लेंगे। वहीं, पुलिस की टीमें मामले की जांच में जुटी हुई है। जानकारी के मुताबिक यह हादसा सेक्टर-49 थाना के एरिया में सोमवार रात को गौशाला के पास हुआ। दोस्त को छोड़कर लौट रहे थे दोनों भाई मलोया में अपने दोस्त को छोड़कर बाइक से लौट रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी और ड्राइवर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान सुभाष ने दम तोड़ दिया। शुभम की हालत गंभीर बताई जा रही है। इधर, परिवार ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए पोस्टमार्टम कराने और शव लेने से इनकार कर दिया है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस फरार वाहन ड्राइवर को पकड़ने के बजाय मृतक युवक पर ही सवाल उठा रही है। परिवार का कहना है कि पूरे चंडीगढ़ में कैमरे लगे हुए है। ऐसे में पूरे मामले की जांच की जाए। साथ आरोपियों की पड़ताल की जाएगी।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *