चंडीगढ़ में स्टेट ऑफिस में लगी आग:फ्रिज की वायरिंग से हुआ शॉर्ट सर्किट, फायर ब्रिगेड ने एक घंटे में पाया काबू

📅 Published: February 12, 2026 | 📂 Category: Uncategorized

चंडीगढ़ सेक्टर-17 स्थित एक स्टेट ऑफिस में वीरवार रात करीब 8 बजे आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने की सूचना के बाद कार्यालय के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। संबंधित थाना पुलिस की टीम भी स्थिति का जायजा लेने पहुंची। फायर अधिकारी जगतार सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट सामने आया है। बताया जा रहा है कि फ्रिज के पीछे बिजली की तारों के आपस में संपर्क में आने से शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे आग भड़क गई। फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का काम शुरू किया और समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया गया, जिससे बड़ा नुकसान टल गया।अधिकारियों के अनुसार, फिलहाल किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ है। वहीं कार्यालय की फाइलों या अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों के जलने की भी कोई सूचना नहीं है। पुलिस और फायर विभाग की टीम मामले की जांच में जुटी है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *