चंडीगढ़ में 3 गैंगस्टरों का एनकाउंटर:2 को गोली लगी, पुलिस से बचने की कोशिश में गाड़ी पोल से टकराई, टैक्सी स्टैंड पर फायरिंग करने आए थे

📅 Published: January 21, 2026 | 📂 Category: Uncategorized

चंडीगढ़ के सेक्टर-32 में केमिस्ट शॉप पर फायरिंग करने वाले गैंगस्टरों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई, जिसमें दो गैंगस्टरों के पैर में गोली लगी। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये गैंगस्टर सपा गैंग के साथ काम करते थे और इन्होंने कुछ दिन पहले एक व्यापारी को धमकी भी दी थी। तीनों गैंगस्टर एक कार में सवार थे। पुलिस ने जब पीछा किया तो इनकी गाड़ी पोल से टकराई और तीनों घायल हो गए। इसके बाद पुलिस से मुठभेड़ में राहुल और रिकी नामक दो बदमाशों को गोली लगी, जबकि तीसरा साथी कार चला रहा था। सूत्रों के अनुसार, आज आरोपियों ने एक टैक्सी स्टैंड पर फायरिंग करने की योजना बनाई थी और 50 लाख रुपए की मांग की थी। ये फायरिंग करने के लिए ही चंडीगढ़ आए थे और पिछले दिनों चंडीगढ़ में हुई फायरिंग की घटनाओं में भी शामिल थे। सिलसिलेवार जानें पूरा मामला… गैंगस्टर ने नाम साबा गोबिंदगढ़ बताया
सूत्रों के मुताबिक, टैक्सी स्टैंड के मालिक ने पुलिस को बताया था कि उसे 50 लाख रुपए की रंगदारी के लिए कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने खुद को गैंगस्टर साबा गोबिंदगढ़ बताया। उसने धमकी दी थी कि सीधे पैसे का इंतजाम कर दे, वरना उसके साथ भी सेक्टर-32 के फार्मेसी स्टोर पर हुई फायरिंग जैसा अंजाम होगा, जिसमें वह बच नहीं पाएगा। उसने यह भी कहा कि चंडीगढ़ में उन्हें पता है कि पुलिस और सिस्टम कैसे काम करते हैं। जालंधर में फायरिंग और डेराबस्सी-जयपुर में लूट की कोशिश जालंधर में फायरिंग और डेराबस्सी में गाड़ी छीनने के मामले में भी इन गैंगस्टरों का हाथ बताया जा रहा है। डेराबस्सी में गैंगस्टर एक्टिवा पर सवार होकर आए थे, लेकिन वारदात को अंजाम देने में नाकाम हो गए थे। इन्होंने राजस्थान के जयपुर में भी गाड़ी छीनने की कोशिश की थी।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *