चंडीगढ़ में 5 ड्रग्स सप्लायर गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच की पूछताछ में कई खुलासे, ड्रग्स पर नकेल के लिए बनाई गई ANTF

📅 Published: November 22, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

चंडीगढ़ क्राइम ब्रांच ने 5 ड्रग सप्लायरों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों से पुलिस ने ड्रग्स भी बरामद की हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सेक्टर-25 के रहने वाले राहुल, टिंकू, आकाश और दादू माजरा कॉलोनी के रहने वाले अरुण कुमार व इंद्रजीत सिंह के रूप में हुई है। पुलिस कई दिनों से इन पर गुप्त तरीके से नजर बनाए हुए थी। जैसे ही सूचना मिली कि आरोपी नशा सप्लाई करने निकल रहे हैं, क्राइम ब्रांच ने तुरंत छापेमारी कर राहुल, अरुण, इंद्रजीत और टिंकू को मौके से पकड़ लिया। बाद में कड़ी पूछताछ में चारों ने अपने पांचवें साथी आकाश का नाम बताया, जिसके बाद पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया। नेटवर्क खंगाला जा रहा है पुलिस पांचों आरोपियों से यह पता लगाने में जुटी है कि ये चंडीगढ़ और ट्राई-सिटी में ड्रग्स किन-किन स्थानों पर और किसे सप्लाई करते थे। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि आरोपी नशा कहां से खरीदकर लाते थे और इनके पीछे कौन-सा बड़ा नेटवर्क सक्रिय है। क्राइम ब्रांच की टीम ने चंडीगढ़ के क्लबों को लेकर भी विस्तृत पूछताछ शुरू कर दी है, ताकि यह पता चल सके कि क्या आरोपी नशा क्लबों में भी सप्लाई करते थे। पुलिस का कहना है कि पूछताछ जारी है और आगे और भी खुलासे होने की संभावना है। ड्रग्स पर नकेल के लिए बनाई गई ANTF चंडीगढ़ में बढ़ती नशा तस्करी और ड्रग नेटवर्क पर काबू पाने के लिए चंडीगढ़ प्रशासन ने 24 अगस्त 2022 को एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) का गठन किया था। यह फोर्स एक उच्च-स्तरीय बैठक में लिए गए फैसले के बाद बनाई गई थी, जिसकी अध्यक्षता चंडीगढ़ के पूर्व एडवाइजर धर्मपाल ने की थी। बैठक NCORD (Narcotics Coordination Centre) की योजना के तहत हुई थी, जिसमें बॉर्डर एजेंसियां और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो(NCB) भी शामिल थे। ANTF को बनाने का मुख्य उद्देश्य शहर में नशे के कारोबार, सप्लाई चेन और इंटरस्टेट नेटवर्क को प्रभावी ढंग से खत्म करना था। एएनटीएफ थाना भी विशेष रूप से ड्रग तस्करों पर नकेल कसने के लिए ही बनाया गया था, जाे क्राइम ब्रांच के अंदर ही है। ड्रग्स सप्लायरों को पकडऩे का काम उसका है लेकिन उससे पहले ही क्राइम ब्रांच उन्हें पकड रही है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *