चंडीगढ़ में AAP पार्षद का BJP के खिलाफ धरना:वार्ड-4 में काम न करवाने का आरोप, बोली: सड़कें टूटी पड़ी, अपने वार्ड में हो रहा काम

📅 Published: November 22, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

चंडीगढ़ में AAP पार्षद द्वारा सड़क के बीच में बैठकर BJP के खिलाफ धरना दिया जा रहा है। यह धरना वार्ड नंबर 4 में दिया जा रहा है। उनका आरोप है कि BJP सिर्फ अपने वार्ड में काम करवा रही है, अन्य वार्डों में सभी काम रुके पड़े हैं। इस दौरान मेयर के खिलाफ भी नारेबाजी की गई। उनके साथ बड़ी संख्या में महिलाएं भी मौजूद थीं। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं और पार्षद ने निगम प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वार्ड की हालत बेहद खराब आप पार्षद सुमन शर्मा ने कहा कि सत्ताधारी भाजपा सिर्फ अपने वार्डों में विकास कार्य करवा रही है, जबकि उनके वार्ड की हालत बेहद खराब है। सड़कों पर गड्ढे पड़े हैं, वाहनों को गुजरना मुश्किल है। यही नहीं, पैदल जाने वाले भी बड़ी मुश्किल से जाते हैं। लेकिन नगर निगम की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। आप पार्षद ने कहा अगर आप रोड़ नही बनवा सकते तो आपको टैक्स लेने के भी कोई हक नही है। क्योंकि जनता से रोड टैक्स का पैसा लिया जाता है। उन्होंने कहा कि जनता ने जिन्हें चुना है, वही जनता की परेशानियों से मुंह मोड़ रहे हैं, जो बेहद शर्मनाक है। सुमन शर्मा ने चेतावनी दी कि जब तक वार्ड-4 में विकास कार्य शुरू नहीं होते, उनका विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *