चंडीगढ़ में CTU का सब इंस्पेक्टर ही निकला लुटेरा:पुलिस की वर्दी पहन कैश ब्रांच में घुसा, बोला-चेकिंग करनी, ₹13 लाख लूटकर भागा था

📅 Published: January 29, 2026 | 📂 Category: Uncategorized

चंडीगढ़ में CTU (चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग) की कैश ब्रांच में 13.30 लाख रुपये की लूट की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। घटना को अंजाम देने वाला पुलिस मुलाजिम नहीं, बल्कि CTU का सब इंस्पेक्टर ही निकला, जिसे गिरफ्तार कर लिया है। वह पुलिस की वर्दी में कैश ब्रांच पहुंचा और सरप्राइज चेकिंग की बात कहकर लूट की वारदात को अंजाम दिया और गार्ड को कमरे में बंद कर भा गया था। CCTV फुटेज की मदद से पुलिस आरोपी तक पहुंची, लेकिन पहले वह वारदात से इनकार करता रहा, जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की, तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी की पहचान वेद नाम से हुई है, जो इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 में CTU में कार्यरत है। आरोपी कैश ब्रांच के हर कोने को जानता था और उसे पता था कि इस ब्रांच में किस समय कौन-कौन मौजूद रहता है। इसी के चलते उसने मौका देखकर वारदात को अंजाम दिया।
पहले जानिए कैसे लूट को अंजाम दिया… 2 पॉइंट में जानिए कैसे खुला राज

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *