चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन में कैसे जीती BJP:AAP के फैसले का डायरेक्ट फायदा मिला; कांग्रेस से गठबंधन रहता तो मुकाबला टाई हो जाता

📅 Published: January 29, 2026 | 📂 Category: Uncategorized

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में BJP ने मेयर पद के साथ सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर पद जीत लिया है। सौरभ जोशी चंडीगढ़ के 29वें मेयर बने हैं। सीनियर डिप्टी मेयर जसमनप्रीत सिंह और डिप्टी मेयर सुमन शर्मा चुने गए। मेयर चुनाव में भाजपा को 18 वोट मिले हैं। कांग्रेस उम्मीदवार को सात और आप उम्मीदवार को 11 वोट मिले है। वोटिंग से पहले ही कई पार्षदों ने तो भाजपा पार्षद सौरव जोशी को बधाई दे दी थी। इस जीत में बीजेपी को सबसे ज्यादा फायदा कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (AAP) का गठबंधन टूटने से मिला है। BJP को आखिर समय तक शक था कि उन्हें रोकने के लिए दोनों पार्टियों के पार्षद एक साथ आ सकते हैं। लेकिन जैसे ही कांग्रेस के सभी पार्षद और सांसद मनीष तिवारी अपने मेयर पद के उम्मीदवार के पक्ष में मतदान कर सदन से चले गए, तो बीजेपी को साफ हो गया था कि अब उनका विजयी रथ रुकने वाला नहीं है। BJP की जीत टर्निंग पॉइंट AAP का कांग्रेस से गठबंधन तोड़ने का फैसला रहा। अब AAP-कांग्रेस दोनों ही गठबंधन न होने के पीछे कोई भी तर्क दें। लेकिन इसके पीछे आने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव ही हैं। दोनों में से कोई भी यह नहीं चाहता था कि 2027 में जब पंजाब में विधानसभा चुनाव हों तो उन पर चंडीगढ़ में एक साथ होने का टैग लगे और लोगों के सवालों के जवाब देने पड़ें। अब पढ़िए क्यों कांग्रेस-AAP ने दूरी बनाई और कैसे BJP ने बाजी मारी… पंजाब विधानसभा चुनाव AAP-कांग्रेस में दूरी की सबसे बड़ी वजह
चंडीगढ़ मेयर चुनाव में अगर कांग्रेस और AAP साथ आते तो चुनाव टाई हो सकता था। क्योंकि, कांग्रेस के पास 7 और AAP के पास 11 पार्षदों के वोट थे। दोनों साथ आते तो 18 वोट बन जाते। वहीं, भाजपा के पास भी 18 वोट थे। मुकाबला बराबरी का होने पर पर्ची के जरिए मेयर चुना जाता। लेकिन दोनों पार्टियों के इस कदम के पीछे साल के अंत में होने वाले चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव और अगले साल होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव हैं। पंजाब में AAP सत्ता में है, जबकि कांग्रेस विपक्षी दल है। बीजेपी हर बार इस मुद्दे पर दोनों दलों को घेरती रही है कि वे मिले हुए हैं। क्योंकि चंडीगढ़ में 2024 में हुए मेयर चुनाव और लोकसभा चुनाव में दोनों एक साथ थे। दोनों दलों ने अलग-अलग चुनाव लड़कर यह संदेश देने की कोशिश की कि वे एकजुट नहीं हैं। साथ ही अपने-अपने वोट बैंक को मजबूत किया है। क्रॉस वोटिंग होती तो पता चल जाता गद्दार कौन
चंडीगढ़ नगर निगम की स्थापना 1996 में हुई थी। तब से लेकर अब तक हर साल चुने गए पार्षद सीक्रेट वोटिंग के जरिए मेयर चुनते रहे हैं। लेकिन जब 2024 में मेयर का चुनाव सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा तो उसके बाद इसमें बदलाव की आवाज उठने लगी। ऐसे में यह फाइनल किया गया कि इस बार सीक्रेट वोटिंग की जगह हाथ उठाकर मतदान होगा। साफ था कि अगर कोई पार्षद आखिरी समय में क्रॉस वोटिंग करता है, तो उसका आसानी से पता चल जाएगा। इसके चलते बीजेपी ने इस बार मेयर चुनाव की घोषणा के साथ ही AAP के पार्षद तोड़ लिए थे। इसी वजह से BJP आसानी से कांग्रेस और AAP के पार्षदों के बराबरी तक पहुंच गई थी। जबकि नामांकन के आखिरी दिन भी AAP में बगावत थी। डिप्टी मेयर के रामचंद्र यादव ने आजाद नामांकन भर दिया था। जबकि एक और पार्षद के अलग सुर थे। ऐसे में कांग्रेस की दलील थी कि इनमें आपस में फूट है। जबकि मेयर की वोटिंग के बाद आप नेता जरनैल सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने बीजेपी का साथ दिया है। इस का जबाव कांग्रेस को जनता देगी। लाइव प्रसारण के कारण भी पार्षदों ने क्रॉस वोट नहीं किया
पहले जब नगर निगम चुनाव होते थे, तो चुनाव प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की जाती थी और नगर निगम में लगी स्क्रीनों पर ही वह दिखाई जाती थी। लेकिन इस बार चंडीगढ़ नगर निगम की पूरी प्रक्रिया यूट्यूब पर ऑनलाइन लाइव दिखाई गई। जिससे सारे लोग चुनाव को लाइव देखते रहे। राजनीतिक विश्लेषक सुमित चौधरी बताते हैं कि पार्षदों को अपनी-अपनी पार्टी के साथ बनाए रखने में यह एक अहम वजह रही। क्योंकि अगर कोई पार्षद दूसरी पार्टी के पक्ष में मतदान करता, तो वह आसानी से पकड़ा जाता और जनता को भी उसके बारे में जानकारी मिल जाती। ऐसे में किसी भी दल ने यह जोखिम नहीं लिया। ——— ये खबरी भी पढ़ें… सौरभ जोशी चंडीगढ़ के नए मेयर बने, सीनियर डिप्टी-डिप्टी मेयर भी BJP के; AAP के कांग्रेस से गठजोड़ तोड़ने का फायदा मिला चंडीगढ़ के मेयर चुनाव में भाजपा की एकतरफा जीत हुई है। मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर तीनों पदों पर अब BJP का कब्जा हो गया है। नए मेयर सौरभ जोशी बन गए हैं। सीनियर डिप्टी मेयर जसमनप्रीत सिंह और डिप्टी मेयर सुमन शर्मा चुने गए। मेयर चुनाव में भाजपा को 18 वोट मिले हैं। कांग्रेस उम्मीदवार को सात और आप उम्मीदवार को 11 वोट मिले है। पूरी खबर पढ़ें…

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *