चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन की सुविधाएं निजी कंपनियों के हाथों में:फूड कोर्ट, पार्किंग, विज्ञापन, क्लॉक रूम, साफ-सफाई, टेंडर के लिए 8 दिसंबर तक आवेदन

📅 Published: November 23, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

5 साल बाद तैयार हो रहा वर्ल्ड-क्लास चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन आधुनिक सुविधाओं के साथ तो शुरू होगा, लेकिन यहां की लगभग सभी सेवाएं निजी कंपनियों के हवाले कर दी जाएंगी। स्टेशन पर फूड कोर्ट, रिटेल स्पेस, पार्किंग, विज्ञापन, पेड लाउंज, कियोस्क, क्लॉक रूम और साफ-सफाई तक के लिए एक ही कंपनी का चयन किया जा रहा है। स्टेशन को चलाने, उसकी देखभाल और कॉमर्शियल उपयोग को निजी हाथों में सौंपने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। ISFM मॉडल के तहत निजी एजेंसी को रेलवे ने बड़े बदलाव के तहत इंटीग्रेटेड स्टेशन फैसिलिटी मैनेजमेंट (ISFM) मॉडल लागू किया है। इसके लिए रेल भूमि विकास प्राधिकरण (RLDA) ने टेंडर जारी किया है। इस मॉडल के तहत स्टेशन की सफाई, संचालन और रख-रखाव (OM) तथा कॉमर्शियल गतिविधियों का पूरा जिम्मा एक निजी एजेंसी संभालेगी। सभी एक ही निजी एजेंसी संभालेगी, ताकि बेहतर गुणवत्ता और प्रोफेशनल सेवाएं दी जा सकें, 8 दिसंबर दोपहर 3 बजे तक कंपनियां इस टेंडर में आवेदन कर सकती हैं। स्टेशन पर मिलेंगी हाई-टेक सुविधाएं चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन को वर्ल्ड-क्लास बनाने के तहत कई आधुनिक और हाई-टेक सुविधाएं जोड़ी जाएंगी। इनमें हाई-टेक CCTV सिस्टम, सेंसर दरवाजे, अत्याधुनिक एस्केलेटर और लिफ्ट, सोलर पैनल, ऑटो-मैनेजमेंट सिस्टम (BMS), बड़े फूड कोर्ट, कॉमर्शियल स्पेस, पेड लाउंज, कियोस्क, विस्तृत पार्किंग और बड़े विज्ञापन स्पेस शामिल हैं। ये सभी सुविधाएं पूरी तरह एक निजी कंपनी द्वारा संचालित की जाएंगी, जिससे स्टेशन की लगभग पूरी यात्री सेवा निजी प्रबंधन के अधीन होगी।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *