चंडीगढ़ 6105 उम्मीदवारों ने दी TGT परीक्षा:CCTV-जैमर से सख्त निगरानी, 80 पुलिसकर्मियों की तैनाती, सभी दस्तावेज रिक्रूटमेंट एजेंसी को सौंपे

📅 Published: November 24, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

समग्र शिक्षा चंडीगढ़ की ओर से ट्रेन्ड ग्रेजुएट टीचर (टीजीटी) के 104 पदों के लिए लिखित परीक्षा करवाई गई। परीक्षा दो शिफ्टों में अलग-अलग सरकारी स्कूलों में आयोजित हुई। यह परीक्षा 5 विषयों साइंस नॉन- मेडिकल, पंजाबी, गणित, साइंस मेडिकल और सोशल स्टडीज/जियोग्राफी की ली गई। परीक्षा के लिए कुल 10,657 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें से 6,105 उम्मीदवार परीक्षा में उपस्थित हुए। रिक्रूटमेंट एजेंसी को सौंपा गया भर्ती से जुड़ा पूरा काम एक रिक्रूटमेंट एजेंसी को सौंपा गया था। परीक्षा केंद्रों की व्यवस्था शिक्षा विभाग ने की, जबकि प्रश्न पत्र, स्टाफ और परीक्षा में क्या निर्देश मानने हैं, यह सब रिक्रूटमेंट एजेंसी ने संभाला। परीक्षा की निगरानी के लिए चंडीगढ़ प्रशासन ने 4 वरिष्ठ अधिकारियों को स्वतंत्र ऑब्जर्वर लगाया। सभी केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे और जैमर लगाए गए ताकि परीक्षा पूरी तरह पारदर्शी रहे। उम्मीदवारों की बायोमैट्रिक अटेंडेंस भी ली गई। ​​​​​​​ 80 पुलिसकर्मियों की तैनाती परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा और उम्मीदवारों की तलाशी के लिए 80 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी।पूरे परीक्षा प्रक्रिया—सील पैकेट खोलने से लेकर, पहचान की जांच, बचे हुए प्रश्न पत्रों और उत्तर पुस्तिकाओं को दोबारा सील करने तक का वीडियोग्राफी करवाई गई।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *