चंदौली में पांच दिन बाद मिला युवक का शव:नहर में मछली पकड़ने के दौरान डूब गया था, पोस्टमॉर्टम को भेजा

📅 Published: November 22, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

चंदौली में बांधे में डूबे युवक का शव पांच दिन बाद शनिवार की सुबह में मिल गया। पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम को भेज दिया। यह पूरा मामला चकरघट्टा थाना क्षेत्र के चमेर बांध का है। मृतक की पहचान सुन्नाइत गांव निवासी 24 वर्षीय सुनील कोल पुत्र तिलकधारी के रूप में हुई है। वह सोमवार को मछली पकड़ने के गया था। इस दौरान बांध में डूब गया। बता दें कि सुनील के शव की तलाश में चकरघट्टा पुलिस के साथ-साथ वाराणसी की एनडीआरएफ टीम और मुंबई की डायनासोर कंक्रीट डायवर्सन अंडरग्राउंड वॉटर प्राइवेट लिमिटेड की टीम भी जुटी थी। शुक्रवार तक लगातार खोजबीन के बावजूद शव नहीं मिल पाया था। घटनास्थल पर मृतक के परिजन मौजूद पुलिस शनिवार की सुबह में निरीक्षण कर रही थी, तभी सुनील का शव पानी में उतराया हुआ मिला। पुलिस ने तत्काल शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। मौके पर मृतक सुनील की पत्नी आरती, पुत्र सत्यम, मां चंद्रावती और भाई अनिल मौजूद हैं। वहीं, चकरघट्टा थाना अध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि शव मिल गया है और आगे की कार्यवाही की जा रही है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *