चंदौली में 11 गोवंश बरामद, 3 तस्कर गिरफ्तार:पुलिस ने दो वाहनों से पशुओं को वध के लिए ले जाते पकड़ा

📅 Published: November 21, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

चंदौली जिले के इलिया थाना क्षेत्र में पुलिस टीम को जांच के दौरान बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों से दो वाहनों को जब्त करते हुए 11 गोवंश बरामद किए। इसके साथ ही तीन तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है। ये तस्कर गोवंश को वध के लिए पश्चिम बंगाल ले जा रहे थे। पुलिस टीम तस्करों को हिरासत में लेकर उनके नेटवर्क की जांच कर रही है। इलिया पुलिस को सूचना मिली थी कि एक मारुति वैन में दो व्यक्ति गोवंश लादकर शाहबगंज की तरफ से आ रहे हैं। ये कस्बा इलिया के रास्ते बिहार प्रांत जाने वाले थे। सूचना के आधार पर पुलिस टीम समदा पुलिया पर पहुंची और शहाबगंज की तरफ से आने वाले वाहनों की चेकिंग शुरू की। कुछ देर बाद एक वाहन तेज गति से आता दिखाई दिया। पुलिस टीम ने दूर से रुकने का इशारा किया, लेकिन वाहन चालक ने जानबूझकर और तेज गति से गाड़ी चलाकर पुलिस बल की तरफ बढ़ा दी। पुलिस टीम ने अपनी जान बचाते हुए इधर-उधर हटकर खुद को सुरक्षित किया। इसके बाद पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें से तीन गोवंश बरामद हुए। गिरफ्तार किए गए तस्करों की पहचान बिहार राज्य के भभुआ जिले के चैनपुर थानाक्षेत्र के महफूज कुरैशी और शहनवाज अंसारी के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस टीम ने समदा नहर पुलिया पर वाहन चेकिंग के दौरान एक पिकअप वाहन को जब्त किया। इस वाहन से एक तस्कर को गिरफ्तार करने के साथ ही आठ गोवंश बरामद किए गए। आरोपी की पहचान प्रयागराज जनपद के हंडिया क्षेत्र के रईस खान के रूप में हुई है। इस कार्रवाई में इलिया थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह, उमाकांत यादव, अमित कुमार मिश्रा, कल्लन यादव, दुर्गविजय वर्मा, महेश यादव, रामसूरत चौहान, पंकज यादव और प्रभात यादव शामिल रहे।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *