प्रयागराज के सोरांव क्षेत्र में रोडवेज बस के ड्राइवर से मारपीट का चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कुछ युवक चलती बस के अंदर चढ़कर ड्राइवर के साथ गाली-गलौज और हाथापाई कर रहे हैं। इस दौरान बस में मौजूद यात्री दहशत में चीखते-चिल्लाते नजर आते हैं। सामान उतारने को लेकर शुरू हुआ था विवाद बताया जा रहा है कि घटना की शुरुआत बस से सामान उतारने में देरी को लेकर हुई कहासुनी से हुई थी। एक यात्री और उसके साथियों का ड्राइवर व कंडक्टर से विवाद हो गया था। ड्राइवर के आगे बढ़ जाने के बाद वही युवक कार से अपने साथियों संग पीछे से आया और बस रोकने की कोशिश की। चलती बस में चढ़कर ड्राइवर को पीटा वीडियो में साफ दिख रहा है कि जब बस थोड़ा धीमी हुई तो कुछ युवक कार से उतरकर सीधे बस में चढ़ गए और चालक को पीटना शुरू कर दिया। पूरे घटनाक्रम के दौरान युवक लगातार गाली-गलौज करते नजर आते हैं। यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस वीडियो की जुटा रही जानकारी एसीपी सोरांव श्यामजीत प्रमिला सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में अभी तक थाने में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। पीड़ित ड्राइवर ने भी पुलिस से संपर्क नहीं किया है। वायरल वीडियो की लोकेशन और घटना का समय पता लगाया जा रहा है। शिकायत मिलते ही मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
चलती रोडवेज बस में ड्राइवर पर लात-घूंसे बरसाए:प्रयागराज में मारपीट का वीडियो सामने आया, पुलिस को नहीं मिली शिकायत
📅 Published: November 23, 2025 |
📂 Category: Uncategorized
