संविलियन विद्यालय मंधना प्रथम में मंडलीय साइंस पार्क स्थापित करने की तैयारी शुरू हो गई है। डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने विद्यालय पहुँचकर प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बीएसए सुरजीत सिंह भी मौजूद रहे और पार्क से संबंधित व्यवस्थाओं पर अधिकारियों के साथ चर्चा की। विज्ञान केवल किताबों तक सीमित न रहे
डीएम ने बताया कि सरकार का उद्देश्य है कि परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों के छात्र विज्ञान को केवल पाठ्यपुस्तकों तक सीमित न रखें, बल्कि उसे प्रत्यक्ष रूप से समझें और प्रयोगों के माध्यम से जानें। इसी उद्देश्य से साइंस पार्क को इंटरएक्टिव मॉडल पर विकसित किया जा रहा है। सरल और रोचक मॉडल लगेंगे पार्क में सौरमंडल का प्रदर्शन, भूकंप सिम्युलेटर, न्यूटन का कैडल, मौसम केंद्र और ऊर्जा आधारित मॉडल लगाए जाएंगे। इन मॉड्यूल की मदद से बच्चे गति, प्रकाश, ऊर्जा, पर्यावरण और आपदा प्रबंधन जैसी अवधारणाओं को सरल और रोचक ढंग से समझ सकेंगे। करीब एक एकड़ क्षेत्र में बनने वाले इस पार्क की अनुमानित लागत करीब चार करोड़ रुपये है। प्रयोगों से दी जाएगी जानकारी पार्क में ट्रैफिक नियमों, आपदा प्रबंधन और आत्मरक्षा से जुड़ी जानकारी भी अलग-अलग प्रयोगों और प्रदर्शन मॉड्यूल के माध्यम से दी जाएगी। बीएसए सुरजीत कुमार सिंह ने बताया कि यह पूरी पहल राष्ट्रीय शिक्षा नीति–2020 एवं राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत साइंस टेक्नोलॉजी इंजीनियरिंग एंड मैथमटिक्स (STEM) आधारित शिक्षा को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है। आईआईटी करेगा सहयोग साइंस पार्क में 20 से 25 साइंस टेक्नोलॉजी इंजीनियरिंग एंड मैथमटिक्स (स्टेम) प्रदर्शनी लगेंगी। आईआईटी और लखनऊ स्थित आंचलिक विज्ञान केंद्र तकनीकी सहयोग प्रदान करेंगे। यहाँ बाल विज्ञान क्लब, विज्ञान मेले और अन्य स्टेम गतिविधियों का आयोजन भी प्रस्तावित है, जिससे बच्चे केवल देख ही नहीं, बल्कि खुद भी प्रयोग कर सकें।
चार करोड़ कीमत से मंधना में बनेगा मंडलीय साइंस पार्क:सौरमंडल, भूकंप सिम्युलेटर, न्यूटन कैडल और मौसम केंद्र भी होगा
📅 Published: November 24, 2025 |
📂 Category: Uncategorized
