चित्रकूट के सदर कोतवाली क्षेत्र में एक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा ट्रैक्टर पलटने के कारण हुआ। मृतक की पहचान आगरा निवासी मनोज कुमार जाट के रूप में हुई है, जो पलारी काटने के लिए चित्रकूट आया था। यह घटना करवी और पहाड़ी के बीच एक ढाबे में भोजन करने जाते समय हुई। रास्ते में अचानक ट्रैक्टर पलट गया, जिससे मनोज गंभीर रूप से घायल हो गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचित किया, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक मनोज कुमार जाट 8 दिन पहले आगरा से ट्रैक्टर लेकर पलारी काटने चित्रकूट आया था। उसके चचेरे भाई सुनील ने बताया कि मनोज चार भाइयों में सबसे छोटा था और उसकी शादी नहीं हुई थी। मनोज के पिता का निधन काफी समय पहले हो चुका था। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्याम प्रताप पटेल ने घटना की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर पलटने की सूचना मिली थी और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को सूचित किया। शव को पंचनामा के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।
चित्रकूट में ट्रैक्टर पलटने से युवक की मौत:ढाबे पर भोजन करने जा रहा था, सिर में चोट लगने से मौके पर तोड़ा दम
📅 Published: November 23, 2025 |
📂 Category: Uncategorized
