चित्रकूट जिले के पहाड़ी थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां 32 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान कादरगंज ज्वालापुर निवासी मणि दास पुत्र भैया लाल के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, मणि दास मंगलवार शाम खेत में पानी लगाने के लिए घर से निकले थे। बुधवार सुबह उनका शव घर के बगल में नीम के पेड़ से रस्सी के सहारे लटका हुआ मिला। मृतक विवाहित थे और अपने पीछे पत्नी संपत तथा तीन बच्चे अर्जुन, सुनीता और मनीषा छोड़ गए हैं। पहाड़ी थाना प्रभारी प्रवीण सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है।
चित्रकूट में युवक ने फांसी लगाकर सुसाइड किया:परिजन बोले-शाम को घर से निकला, सुबह पेड़ से लटकती लाश मिली
📅 Published: November 21, 2025 |
📂 Category: Uncategorized
