चित्रकूट में सपा की मासिक बैठक:भाजपा पर लगाया वोट काटने का आरोप, पुलिस पर भी साधा निशाना

📅 Published: February 7, 2026 | 📂 Category: Uncategorized

समाजवादी पार्टी (सपा) कार्यालय बस स्टैंड कर्वी में मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष शिव शंकर सिंह यादव ने की, जबकि संचालन जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र यादव ने किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने भाजपा पर मतदाताओं के वोट काटने का षड्यंत्र रचने और पुलिस पर अवैध वसूली में लिप्त होने का आरोप लगाया। जिलाध्यक्ष शिव शंकर यादव ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सभी लोग अपने-अपने बूथों पर मुस्तैदी से नजर रखें, ताकि भाजपा के षड्यंत्रों को नाकाम किया जा सके। उन्होंने आरोप लगाया कि जनपद में भाजपा के बड़े नेता बीएलओ को फर्जी दस्तखत वाले फॉर्म 7 भरवाकर पीडीए समाज, विशेष रूप से मुस्लिमों के वोट काटने की साजिश कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि बीएलओ को सरकार का डर दिखाया जा रहा है, लेकिन समाजवादी पार्टी के बीएलए की सतर्कता के कारण वे अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो पा रहे हैं।
यादव ने आगे कहा कि भाजपा जनता के बीच से गायब हो चुकी है और आमजन इनकी कुनीतियों से त्रस्त है। प्रदेश में अराजकता का माहौल व्याप्त है और जिले में अपराधों की बाढ़ आ गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस का एकमात्र काम अवैध वसूली रह गया है। उन्होंने हाल ही में बरगढ़ में हुए व्यापारी पुत्र के अपहरण और हत्या का जिक्र करते हुए कहा कि चित्रकूट पुलिस की लापरवाही के कारण ही व्यापारी के पुत्र को बचाया नहीं जा सका। उन्होंने शहर में दिन भर रहने वाले जाम का भी मुद्दा उठाया और कहा कि ट्रैफिक पुलिस वसूली तथा भाजपा नेताओं की ‘गर्मी उतारने’ में व्यस्त रहती है। जिलाध्यक्ष ने जनपद की स्वास्थ्य व्यवस्था को ‘वेंटिलेटर पर’ बताया, जिसके कारण लोगों को ‘कफन आंदोलन’ तक में बैठना पड़ रहा है। इस अवसर पर पार्टी के महासचिव सत्यनारायण पटेल, जिला उपाध्यक्ष मो. गुलाब खान, सीताराम कश्यप, नरेंद्र यादव, उमाकांत यादव, जितेंद्र सिंह बंबुरी, कैलाश बौद्ध, सूरज सिंह पटेल, प्रदेश सचिव लवलेश यादव, कोषाध्यक्ष राजा यादव, दीपक पटेल, प्रदेश सचिव धनंजय चंदेला, जिला पंचायत सदस्य सिद्धार्थ पांडे, वरिष्ठ नेता कल्लू पाल, पिछड़ा वर्ग के अध्यक्ष रमेश चंद्र कुशवाहा, युवजन सभा अध्यक्ष अजय यादव, लोहिया वाहिनी अध्यक्ष अमर पटेल, जलाल खान, रामसागर यादव, विशाल मिश्रा, सरनाम यादव, रामसनेही खंगार, ओ.पी. अनुरागी, पवन विद्यार्थी, संतोष कोटार्य, शिवभजन यादव आदि ने भी सभा को संबोधित किया। लेकर श्री यादव ने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को सजग रहने और हर साजिश को नाकाम करने का आह्वाहन किया ।उन्होंने बताया कि समाजवादी पार्टी का हर कार्यकर्ता अपने अपने बूथ पर होने वाली किसी भी साजिश को बेनकाब करने के लिए कटिबद्ध है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *