इलाहाबाद विश्वविद्यालय के MDV (महादेवी प्रसाद वर्मा) महिला छात्रावास की छात्राओं ने विश्वविद्यालय प्रशासन को एक गंभीर शिकायती पत्र सौंपा है। इसमें छात्राओं ने मेस के भोजन में खराब सामानों का इस्तेमाल हो रहा है। कई बार भोजन में कीड़े, बाल और हाल ही में जंग लगा लोहे का कील तक पाया गया है। इससे छात्राओं के स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा उत्पन्न हो सकता था। छात्राओं ने बताया कि भोजन की गुणवत्ता को लेकर कई बार छात्रावास प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया गया, लेकिन समाधान देने के बजाय उन्हें धमकियां दी गईं। शिकायत में उल्लेख है कि छात्रावास से निकाल देने तथा “ऐसी चीज़ों को भोजन में स्वीकार करने” जैसे दबावपूर्ण कथन लगातार किए जा रहे हैं। इतना ही नहीं, छात्राएं कहती हैं कि यदि किसी कारणवश वे अग्रिम मेस शुल्क समय पर न दे पाएं, तो उन्हें शिकायत करने का अधिकार भी छीन लिए जाने की धमकी दी जाती है। शिकायत करने पर दी जाती है धमकी छात्राओं का कहना है कि यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है और किसी भी छोटी शिकायत पर भी उन्हें डराया-धमकाया जाता है। छात्राओं ने लिखा है कि छात्रावास प्रबंधक जहां उनके अभिभावक के रूप में सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उत्तरदायी हैं, वहीं यह जिम्मेदारी वह भूल गए हैं। इन परिस्थितियों में छात्राओं ने डीन ऑफ स्टूडेंट्स वेलफेयर (DSW) से तत्काल हस्तक्षेप करते हुए समाधान की मांग की है। उन्होंने आग्रह किया है कि इस मामले को गंभीरता से लेते हुए उचित जांच कराई जाए और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
छात्राओं ने कहा, मेस में परोसा जा रहा है घटिया:इलाहाबाद विश्वविद्यालय के महादेवी वर्मा छात्रावास का मामला, छात्राओं ने DSW से की शिकायत
📅 Published: November 21, 2025 |
📂 Category: Uncategorized
