जनक फुलवारी में एक दूसरे से मिले श्रीसीता-राम:एक दूसरे को देखते रह गए,सहेलियों के टोकने पर शरम से लाल हो उठी सीता

📅 Published: November 23, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

अगहन माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी अर्थात श्रीसीताराम के विवाह का पावन पर्व करीब आने के साथ अयोध्या राम विवाह के रंग में रंगने लगी है। मंदिरों में रविवार को श्रीराम समेत चारों भाइयों के हल्दी की रस्म हुई। श्रीराम विवाहोत्सव को लेकर दुल्हन की तरह सजे जानकी महल ट्रस्ट में फुलवारी लीला का मंचन किया गया।
भगवान राम व सीता के फुलवारी लीला के मंचन के मनमोहक दृश्य से श्रद्धालु विभोर हो रहे हैं। श्रद्धालुओं व संतों द्वारा संगीतमय वातावरण में गाए जा रहे विवाह पद कुअंरू कुअरि कल भावंरि देहीं। नयन लाभु सब सादर लेही। जाइ न बरनि मनोहर जोरी। जो उपमा कछु कहां सो धोरी…गुंजायमान हो रहे हैं। जानकी महल की आनंदमई फुलवारी लीला को देखने के लिए अयोध्या के श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास, लक्ष्मण किलाधीश महंत मैथिली रमण शरण, महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी, सुनीता शास्त्री सहित दर्जनों संतो ने फुलवारी लीला का आनंद लिया। जानकी महल ट्रस्ट के ट्रस्टी आदित्य सुल्तानिया ने बताया कि भगवान श्री राम और माता जानकी का विवाह हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है जिसमें आज प्रभु श्री राम और माता जानकी का फुलवारी में मिलन होता है यह मनोहारी दृश्य आनंद प्रदान करती है। दिल्ली हरिवंश पंडित की रामलीला द्वारा फुलवारी मंचन किया गया। उन्होंने बताया कि 25 नवम्बर को गाजे बाजे के साथ बारात निकाली जाएगी प्रभु श्री राम माता जानकी का विवाह होगा और 26 तारीख को छप्पन भोग के साथ कलेवा कराया जाएगा।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *