जमाअत-ए-इस्लामी हिंद ने शुरू की देशव्यापी मुहिम:पड़ोसियों के अधिकार पर रामपुर में घर-घर जाकर जगाएंगे सद्भावना

📅 Published: November 22, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

जमाअत-ए-इस्लामी हिंद ने देशव्यापी ‘पड़ोसियों के अधिकार’ मुहिम शुरू की है। इस दस-दिवसीय अभियान का नारा ‘आदर्श पड़ोसी, आदर्श समाज’ है। इसका उद्देश्य पड़ोसियों के प्रति अच्छे व्यवहार और सामुदायिक सद्भावना को बढ़ावा देना है। रामपुर में जमाअत घर-घर जाकर लोगों के बीच यह संदेश फैलाएगी। यह मुहिम 30 नवंबर 2025 तक पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में चलेगी। इसका मुख्य मकसद सामुदायिक संबंधों को मजबूत करना और पड़ोसियों के प्रति सद्भावना की भावना को फिर से जगाना है। कुरान अच्छा व्यवहार करना बताता है उत्तर प्रदेश पश्चिम के अध्यक्ष मौलाना ज़मीरुल हसन खान फलाही ने बताया कि इस्लाम पड़ोसियों के अधिकारों को बहुत महत्व देता है और इसे एक सामंजस्यपूर्ण समाज की आधारशिला मानता है। उन्होंने कहा कि कुरान अपने अनुयायियों को न केवल निकटतम पड़ोसियों के साथ, बल्कि सहकर्मी, सहयात्री और सड़क पर साथ चलने वाले लोगों जैसे ‘अस्थाई पड़ोसियों’ के साथ भी अच्छा व्यवहार करने का आदेश देता है। इस मुहिम के माध्यम से, मुसलमानों को इन अनिवार्य शिक्षाओं की याद दिलाई जाएगी, ताकि वे अच्छे पड़ोसी बनकर इस्लाम का सही चेहरा पेश कर सकें।ॉ अच्छे रिश्तों की नींव पर बना समाज मिसाल मौलाना फलाही ने आगे कहा कि अच्छे रिश्तों की नींव पर बना समाज अपने आप में एक मिसाली समाज बन जाता है। जब पड़ोसी एक-दूसरे के साथ दया, क्षमा और न्याय के साथ पेश आते हैं, तो इससे पूरे समाज में सकारात्मक बदलाव आता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह मुहिम न केवल पड़ोसियों के बीच के झगड़े सुलझाएगी, बल्कि दया और सामाजिक जिम्मेदारी जैसे इस्लामी मूल्यों का एक मजबूत प्रमाण भी बनेगी। ‘पड़ोसियों के अधिकार मुहिम’ के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के संयोजक मौलाना अतीक़ इस्लाही ने बताया कि यह अभियान शहरी इलाकों में बढ़ती अकेलेपन की भावना को संबोधित करता है, जिसके कारण पड़ोसी रिश्तों की अनदेखी हो रही है। उन्होंने जोर दिया कि इस मुहिम का मकसद आपसी हमदर्दी, सहयोग, साफ-सफाई और ट्रैफिक अनुशासन को बढ़ावा देना है, जिसे इस्लाम अपनी सामाजिक जिम्मेदारी मानता है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *