बलरामपुर | सरस्वती साइकिल योजना के तहत स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय जरहाडीह में 61 बालिकाओं को साइकिल वितरित की गई। योजना का उद्देश्य बालिकाओं को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना और विद्यालय पहुंच को सुगम बनाना है। साइकिल वितरण कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों ने बालिकाओं को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर ब्लॉक शिक्षा समिति अध्यक्ष बबली संबल, अभिभावक, प्राचार्य राजेन्द्र सिंह और शिक्षक उपस्थित रहे।
जरहाडीह स्कूल में 61 छात्राओं को साइकिल बांटी गई
📅 Published: November 21, 2025 |
📂 Category: Uncategorized
