जाजमऊ थानाक्षेत्र के गल्ला गोदाम इलाके में स्थित टेनरी में सोमवार को शार्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने टेनरी में मौजूद चमड़े को अपनी जद में ले लिया, जिससे आग ने विकराल रूप धारण कर किया। चंद मिनटों में फैक्ट्री से आग की ऊंची–ऊंची लपटें उठने लगी। धुआं भरने से कर्मियों का दम घुटने लगा, फैक्ट्री के गेट खोलकर मजदूरों को बाहर निकाला गया। जानकारी पर कुछ देर में फायर बिग्रेड की 3 गाड़ियां मौके पर पहुंची और एक घंटे में आग पर काबू पाया। इस दौरान करीब एक किलोमीटर दूर तक धुएं का गुबार देखने को मिला। टेनरी की तीसरी मंजिल में लगी आग जाजमऊ में शोएब अहसन की अलीग इंटरनेशनल के नाम से टेनरी है। प्रबंधक हामिद रहमान ने बताया कि दोपहर करीब 4 बजे फैक्ट्री में कर्मचारी काम कर रहे थे। इस दौरान तीसरी मंजिल पर अचानक हैंड बूथ स्प्रे में शार्ट सर्किट होने से आग लग गई। कुछ ही देर में आग की लपटों ने फैक्ट्री में रखी करीब 2 लाख कीमत की दो चमड़े की लॉट, तीन चिमनी और चार स्प्रे बूथ को अपनी जद में ले लिया। मजदूरों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग चंद मिनटों में विकराल हो गई और टेनरी में धुंआ भरने लगा। जिससे 8 मजदूरों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। आनन–फानन में टेनरी मैनेजर ने मजदूरों को बाहर निकाला गया। टेनरी मैनेजर की सूचना पर जाजमऊ थाने की फोर्स और एफएसओ राहुल नंदन फायर बिग्रेड की तीन गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया।
जाजमऊ में टेनरी में भीषण आग, 8 मजदूर निकाले गए:एक KM दूर तक दिखा धुएं का गुबार, 2 लाख का चमड़ा हुआ खाक
📅 Published: November 24, 2025 |
📂 Category: Uncategorized
