जालंधर में एक्सीडेंट में स्टूडेंट की मौत:गाड़ी में आग लगी, पीछे से आ रहे कई वाहन चपेट में आए; बाइक के बीच में फंसा युवक

📅 Published: November 24, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

पंजाब के जालंधर में दिल्ली नेशनल हाईवे पर सड़क हादसे में लवली यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट की मौत हो गई। टक्कर लगने के बाद युवक हाइक के इंजन और टायर के बीच फंस, जिससे मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। पुलिस का कहना है कि चहेड़ू पुल के पास देर रात एक कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। रात के अंधेरे में पीछे से एक गाड़ी ने उसमें टक्कर मार दी। इसके बाद उस गाड़ी में भी आग लग गई। गाड़ी की टक्कर लगने के बाद एक के बाद एक कई वाहन इसकी चपेट में आ गए। जिसमें एक युवक की मौत के साथ 6 लोग घायल हो गए। दमकल की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। ​​​​​एक्सीडेंट से जुड़े PHOTOS… पढ़िए एक के बाद एक कैसे टकराए वाहन… एसएचओ बोले- हादसे में 6 लोग भी घायल हुए
सदर फगवाड़ा के एसएचओ कृपाल सिंह ने बताया कि दुर्घटना में एक छात्र की मौत हुई है। इसमें 4 लोग घायल हुए हैं। मृतक छात्र लवली यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करता था। वह केरल का करने वाला है। उसके साथ बाइक पर जा रहे विनयक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *