जालंधर में लड़की के मर्डर के आरोपी का कबूलनामा:बोला- बेडरूम में बुलाया, रेप करना चाहा तो चिल्लाई, छटपटाना बंद होने तक गला दबाया

📅 Published: November 24, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

पंजाब के जालंधर में 13 साल की लड़की की रेप न कर पाने पर हत्या करने वाले आरोपी हैप्पी का कबूलनामा सामने आ गया है। आरोपी ने माना कि मेरी बेटी घर नहीं थी। लड़की उससे मिलने घर आई तो उसे अंदर बेडरूम में बुला लिया। वहां उसके साथ रेप की कोशिश की। बच्ची चिल्लाने लगी तो उसका मुंह बंद कर दिया। वह हाथ-पैर मारने लगी। मुझे डर लगा कि अगर बाहर निकल गई तो मेरी बदनामी हो जाएगी। इसके बाद दोनों हाथों से उसका गला तब तक दबाया, जब तक उसका छटपटाना बंद नहीं हुआ। फिर लाश बाथरूम में फेंक दी। उसके आगे गद्दे रख दिए। मैंने रात को ही लाश को बाहर फेंकना था, इसके लिए कार भी ले आया था लेकिन गली में लोग खड़े थे, इस वजह से जा नहीं पाया। फिर और रात होने का इंतजार करता रहा लेकिन भीड़ घर में घुस गई। जिसके बाद मेरे साथ मारपीट की गई। आरोपी अभी अस्पताल में है। पुलिस का कहना है कि रिमांड लेकर उससे पूरी घटना के बारे में पूछताछ की जाएगी। बता दें कि शनिवार को आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया था। जिसके बाद रविवार को लड़की का अंतिम संस्कार किया गया। आरोपी पड़ोस का ही रहने वाला है। आरोपी की बेटी लड़की की सहेली थी, इसलिए वह अकेले उससे मिलने आई थी।​​​​​ 5 पाइंट में पढ़ें आरोपी का कबूलनामा.. आरोपी को उम्रकैद से लेकर फांसी तक संभव
जालंधर के एडवोकेट कर्मवीर सिंह कोहली के मुताबिक ​​​​​​आरोपी पर BNS की धारा 103 (1) हत्या के लिए लगाई गई है। आरोपी को उम्रकैद व जुर्माना या फांसी की सजा हो सकती है। 16 साल से कम उम्र की लड़की से रेप के लिए बीएनएस की धारा 65(1) लगाई जाती है। इसमें आरोपी को कठोर कारावास की सजा 20 साल से कम नहीं होगी और यह आजीवन कारावास तक हो सकती है। बीएनएस की धारा 66 यौन अपराध के दौरान पीड़िता की मृत्यु होने पर लगाई जाती है। दोषी को कम से 20 साल की कठोर कारावास की सजा होगी। पॉक्सो एक्ट की धारा 6 गंभीर यौन हमले से जुड़ी है। इसमें दोषी को कम से कम 20 साल के कठोर कारावास की सजा होती है। उसे आजीवन कारावास तक बढ़ाया जा सकता है। पीड़िता की मौत हो जाने पर दोषी को फांसी की सजा मिल सकती है। लोगों ने पूछा- क्यों मारा, बोला- इसका रेप करना था
जब लोगों ने लड़की की लाश बरामद की तो आरोपी भी वहीं था। लोगों ने उससे पूछा कि लड़की को क्यों मारा तो बोला कि मैंने रेप करना था। वह विरोध कर रही थी। वहीं लड़की की मां ने कहा कि मैं इसे अच्छा आदमी समझती थी। इसके घर जाते थे। उसी ने मेरी बेटी को मार दिया। इसे फांसी लगा दो। लड़की के पिता की मौत हो चुकी है। बेटी 8वीं में पढ़ती थी। शनिवार से स्कूल से लौटने के बाद उसने खाना खाया और 4 बजे खेलने के लिए निकली थी। बाहर आकर वह सहेली के घर गई, जहां आरोपी ने रेप की कोशिश में नाकाम होने पर सकी हत्या कर दी।
********** ये खबरें भी पढ़ें… जालंधर लड़की हत्याकांड का चश्मदीद सामने आया, बोला- लाश फर्श पर थी, हाथ-पैर मुड़े थे; बाथरूम के आगे गद्दे लगाए पंजाब के जालंधर में रेप न कर पाने पर उसकी हत्या करने के मामले में लाश ढूंढने वाला चश्मदीद सामने आया है। उसने बताया कि उसे सबसे पहले हैप्पी पर शक हुआ। उसने उसके घर के अंदर जाने की जिद की (पढ़ें पूरी खबर)

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *