जालौन के भोलेनाथ मंदिर में चोरी:दानपात्र से 45 हजार नकद, चांदी का छाता और आसन गायब

📅 Published: November 24, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

जालौन के कदौरा थाना क्षेत्र के खुटमिली गांव में स्थित भोलेनाथ मंदिर में रविवार देर रात चोरी हो गई। सोमवार सुबह पुजारी जगदीश नारायण जब पूजा के लिए पहुंचे, तो मंदिर के मुख्य द्वार का ताला टूटा मिला। मंदिर के अंदर दानपात्र गुल्लक गायब थी, जिसमें लगभग 45 हजार रुपए होने का अनुमान है। चोर चांदी का एक छाता और दो चांदी के आसन भी ले गए। पुजारी जगदीश नारायण ने तुरंत ग्रामीणों को घटना की सूचना दी, जिसके बाद गांव के लोग मौके पर जमा हो गए। ग्रामीणों ने आसपास के क्षेत्रों में गुल्लक की तलाश की। गांव से बाहर एक खेत में टूटी हुई गुल्लक मिली, लेकिन उसमें रखा नकद और अन्य कीमती सामान गायब था। ग्रामीणों के अनुसार, मंदिर से कुल डेढ़ लाख रुपए से अधिक का सामान चोरी हुआ है। पुजारी जगदीश नारायण ने कदौरा पुलिस को घटना की तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। ग्रामीण मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही घटना का खुलासा कर चोरों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *