जालौन में ट्रैक्टर ने बसपा कार्यकर्ता को रौंदा, मौत:चालक फरार, बाइक से ससुराल से घर लौटते समय हुआ हादसा

📅 Published: November 24, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

जालौन में सोमवार शाम अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बसपा कार्यकर्ता को रौंद दिया। जिससे ब्रजलाल अहिरवार (48) की मौत हो गई। ब्रजलाल अपनी ससुराल धमना से लौट रहे थे। जैसे ही वे बाइक से धमना गेट मोड़ के पास पहुंचे, सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे टक्कर लगते ही ब्रजलाल सड़क पर जा गिरे। उसी दौरान अनियंत्रित ट्रैक्टर उन्हें रौंदता हुआ आगे निकल गया। हादसा इतना अचानक हुआ कि राहगीर कुछ समझ पाते, उससे पहले ही ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हो सके। घटना कदौरा थाना क्षेत्र का है। वहीं गंभीर हालत में ब्रजलाल को सीएचसी कालपी ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंच गए। परिसर कोहराम से भर गया। ग्रामीणों ने बताया कि ब्रजलाल बसपा के सक्रिय कार्यकर्ता थे और सामाजिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे। उनकी मौत से क्षेत्र में शोक की लहर है। बसपा नेता जगजीवन अहिरवार और इटौरा जिला पंचायत सदस्य अतर सिंह पाल भी अस्पताल पहुंचे। घटना की सूचना पर कदौरा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर शव पोस्टमॉर्टम के लिए उरई भेज दिया। थाना पुलिस ने बताया कि फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश तेज कर दी गई है और आसपास के क्षेत्रों में दबिश दी जा रही है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *