जिला महिला अस्पताल के कूडेदान में मिला नवजात का शव:मेरठ में सफाईकर्मी ने ढक्कन खोला तो दिया दिखाई, पुलिस जांच में जुटी

📅 Published: February 9, 2026 | 📂 Category: Uncategorized

मेरठ के जिला महिला अस्पताल परिसर में रविवार को रैन बसेरे के पास रखे कूड़ेदान में एक नवजात बच्ची का शव मिला। सूचना मिलने पर देहली गेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ भ्रूण हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कूडा डालने गई महिला को दिखा शव
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि जिला महिला चिकित्सालय परिसर में रैन बसेरा बना हुआ है, जहां महिलाएं भी ठहरती हैं। रविवार को एक महिला कूड़ेदान में कूड़ा डालने पहुंची। ढक्कन खोलते ही उसे अंदर नवजात बच्ची का शव दिखाई दिया। महिला ने तुरंत आसपास मौजूद लोगों को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद अस्पताल प्रशासन को सूचना दी गई। सूचना फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसके बाद देहली गेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और नवजात बच्ची के शव को अपने कब्जे में ले लिया। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि रात के समय किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बच्ची के शव को कूड़ेदान में फेंका गया है। CCTV के आधार पर की जाएगी कार्रवाई
एसपी सिटी ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। महिला चिकित्सालय के डॉक्टरों से जानकारी मांगी गई है कि रात में कितनी डिलीवरी हुई थीं। इसके साथ ही अस्पताल परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि बच्ची का शव किसने और कब कूड़ेदान में डाला। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *