जिला स्तरीय प्रतिभा खोज परीक्षा आज:10 हजार छात्र-छात्राएं होंगे शामिल; 8 केंद्र बनाए गए

📅 Published: November 22, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

गोरखपुर में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी जिला स्तरीय प्रतिभा खोज परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। रविवार को जिले के 8 परीक्षा केंद्रों पर इसका आयोजन किया जाएगा। इस परीक्षा में 10 हजार से अधिक परीक्षार्थी शामिल होंगे। प्रतिभागियों को सुबह 10:30 बजे तक केंद्र के भीतर प्रवेश करना होगा। बिना प्रवेश पत्र के किसी भी विद्यार्थी को केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षा सुबह 11 बजे से शुरू हो जाएगा।
प्रतियोगिता के आयोजक एवं उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष व भारतीय युवक संघ के अध्यक्ष आदित्य प्रताप सिंह आगू ने बताया कि परीक्षा के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। सभी विद्यार्थियों को समय से परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। यह प्रतियोगिता तीन वर्गों में होगी। जूनियर ग्रुप में कक्षा 6 से 8 तक, मीडियम ग्रुप में कक्षा 9 से 10 तक व सीनियर ग्रुप में कक्षा 11 से 12 तक के बच्चों को शामिल किया गया है।
इन विद्यालयों में बनाए गए हैं केंद्र
शहरी क्षेत्र में आरपीएम एकेडमी सिविल लाइन, एचपी चिल्ड्रेन एकेडमी, राजकीय एडी कन्या इंटर कालेज बैंक रोड को केंद्र बनाया गया है। ऐसे ही ग्रामीण क्षेत्र में नवल्स एकेडमी उनवल, आरपीएम एकेडमी कौडीराम, नवल्स नेशनल एकेडमी सहजनवा, हेरिटेज स्कूल बरडाड़ व मुरारी इंटर कालेज को केंद्र बनाया गया है। दिए जाएंगे पुरस्कार प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल करने वाले छात्र-छात्रा को बाइक या स्कूटी पुरस्कार के रूप में प्रदान की जाएगी। वहीं, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल करने वाले मेधावियों को क्रमश: 21 हजार व 16 हजार का नकद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। इसके साथ हर वर्ग से 20-20 बच्चों को सांत्वना पुरस्कार भी दिया जाएगा। केंद्र के भीतर प्रवेश सुबह 10 बजे से प्रारंभ हो जाएगा।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *