जौनपुर में मंगलवार को हल्की धूप निकलने से कड़ाके की ठंड से लोगों को राहत मिली। सुबह से आसमान में बादलों की आवाजाही के बाद धूप निकली, जिससे तापमान में सुधार दर्ज किया गया। मंगलवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान आर्द्रता 73 प्रतिशत, वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 133 और हवा की गति 5 किलोमीटर प्रति घंटे रही। इससे पहले सोमवार को भी धूप खिली थी, जिससे ठंड से थोड़ी राहत मिली थी। सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। आर्द्रता 74 प्रतिशत, वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 337 और हवा की गति 2 किलोमीटर प्रति घंटे मापी गई थी। पिछले दिनों तेज हवाओं और कड़ाके की ठंड के कारण सड़कों पर वाहनों की आवाजाही धीमी हो गई थी। रात में घने कोहरे के चलते बसों और ट्रेनों का परिचालन भी प्रभावित हुआ, जिससे सड़कें सुनसान दिखीं। राज्य मौसम केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार ने बताया कि तापमान में गिरावट के कारण प्रदेश के कई जिले अभी भी ठंड की चपेट में हैं। उन्होंने आगामी दिनों में आसमान में बादल छाए रहने और अधिकतम व न्यूनतम तापमान में और कमी आने की संभावना जताई है। बच्चों के विशेषज्ञ डॉ. अभिषेक मिश्रा ने 1 से 10 साल तक के बच्चों का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी है। उनके अनुसार, ठंड का सीधा असर बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ सकता है, जिससे उन्हें सांस लेने में कठिनाई, पाचन संबंधी समस्याओं और मांसपेशियों में अकड़न व दर्द का अनुभव हो सकता है।
जौनपुर में हल्की धूप से मिली राहत:न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस पहुंचा, आगामी दिनों में ठंड बढ़ने की संभावना
📅 Published: January 20, 2026 |
📂 Category: Uncategorized
