झगड़ा रोकने गए तो सिर पर बोतल फोड़ दी:एटा में दो लोग आपस में लड़ रहे थे, दुकानदार की हालत गंभीर

📅 Published: November 20, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

एटा जनपद के कोतवाली नगर क्षेत्र में नन्नू मल चौराहे के पास गुरुवार शाम एक दुकानदार पर दो नशेड़ियों ने हमला कर दिया। झगड़ा रोकने की कोशिश कर रहे दुकानदार मनोज कुमार (50) के सिर पर आरोपियों ने कांच की बोतल से वार कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद उन्हें तत्काल वीरांगना अवंती बाई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना मनोज कुमार की दुकान के ठीक सामने हुई। सड़क पर दो युवक काफी देर से आपस में झगड़ा कर रहे थे। स्थिति बिगड़ती देख मनोज कुमार ने बीच-बचाव का प्रयास किया। इसी दौरान एक युवक ने अचानक कांच की बोतल उठाकर उनके सिर पर दे मारी। वार इतना जोरदार था कि उनका सिर फट गया और वे लहूलुहान होकर गिर पड़े। घायल मनोज कुमार, जो राजेंद्र प्रसाद के पुत्र और नन्नू मल चौराहा के निवासी हैं, ने बताया, “दोनों युवक मेरी दुकान के पास झगड़ रहे थे। मैंने उन्हें समझाने की कोशिश की, तभी उन्होंने मेरे सिर पर बोतल मार दी।” घटना से जुड़े दोनों युवकों के बीच की मारपीट का एक वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले में थाना कोतवाली नगर प्रभारी प्रेमपाल सिंह ने कहा कि हमलावर युवकों की पहचान की जा रही है। उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *