झांसी में एक किसान की मौत हो गई। वह खेत पर गए थे। घर लौटने के बाद खाना खाया और लेट गए। अचानक घबराहट होने लगी। आनन फानन में परिजन मोंठ सीएचसी लेकर आए। जहां उनको मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पूरा मामला मोंठ के गणेशपुरा गांव का है। खेती किसानी करते थे मृतक का नाम लखनलाल (52) पुत्र मथुरा प्रसाद पाल था। वह मोंठ के गणेशपुरा गांव के रहने वाले थे। मृतक के भतीजे शिशुपाल ने बताया कि मेरे चाचा लखनलाल खेती किसानी करते थे। अभी धान की फसल में नुकसान हो गया था। इस वजह से वो डिप्रेशन में रहते थे। शुक्रवार रात को घर पर आए। खाना खाकर लेट गए। रात करीब 9 बजे उनको अचानक घबराहट होने लगी। तबीयत ज्यादा खराब होने पर मोंठ सीएचसी लेकर गए। जहां पर डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। उनके दो बेटे और दो बेटियां हैं। सभी की शादी हो चुकी है।
झांसी में किसान की मौत:खेत से आने के बाद खाना खाया, अचानक घबराहट हुई और जान चली गई
📅 Published: November 22, 2025 |
📂 Category: Uncategorized
