झांसी में तीन दिन मनाई जाएगी झलकारीबाई की जयंती:कोरी समाज की महिलाओं का होगा सम्मान, शहर भर में करेंगे दीपदान

📅 Published: November 20, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के साथ मिलकर ब्रिटिश फौज से युद्ध करने वालीं वीरांगना झलकारीबाई की जयंती का कार्यक्रम आगामी 21 नवंबर को आयोजित किया जा रहा है। इसको लेकर वीरांगना झलकारीबाई सेवा समिति के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम की जानकारी दी। बताया कि तीन दिन चलने वाला कार्यक्रम पूरी तरह महिलाओं पर केंद्रित होगा। झांसी के भोजला गांव में जन्मीं और इतिहासकारों के अनुसार रानी लक्ष्मीबाई की हमशक्ल वीरांगना झलकारीबाई की 195वीं जयंती 19 नवंबर को है। उनकी जयंती को धूमधाम से मनाने के लिए वीरांगना झलकारीबाई सेवा समिति ने तीन दिन का समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया है। गुरुवार को समिति के अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों ने कार्यक्रम की रूपरेखा पत्रकारों से साझा की। समिति के अध्यक्ष भगवानदास उर्फ राजू बुकसेलर और महामंत्री संदीप वर्मा ने संयुक्त रूप से बताया वीरांगना की जयंती इस साल तीन दिन तक मनाई जाएगी। 21 नवंबर से शुरू होने वाले कार्यक्रम में पहले दिन यानी शुक्रवार को एसपीआई इंटर कॉलेज के पास स्थापित झलकारीबाई की प्रतिमा के सामने शाम को दीपदान कार्यक्रम होगा। वहीं, दूसरे दिन उसी प्रतिमा पर पुष्पांजलि दी जाएगी और तीसरे दिन बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के पास वीरांगना झलकारी बाई में कोरी समाज की महिलाओं का सम्मान किया जाएगा। यहीं, वीरांगना झलकारीबाई के जीवन पर आधारित संगोष्ठी भी होगी।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *