झांसी में बाइक ने दुकानदार को रौंदा, मौत:दुकान के बाहर खड़े थे, तभी टक्कर मारी, बाइक पर नहीं लगी थी नंबर प्लेट

📅 Published: November 22, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

झांसी में बेकाबू बाइक की टक्कर से दुकानदार की मौत हो गई। वह दुकान के बाहर खड़े थे। तभी तेज रफ्तार में आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। आनन फानन में परिजन घायल को मेडिकल कॉलेज लेकर आए। जहां पर इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी बाइक छोड़कर भाग गए। बाइक पर नंबर प्लेट भी नहीं लगी थी। हादसा नवाबाद थाना क्षेत्र के कोंछाभांवर गांव के पास हुआ है। हाइवे किनारे मटके बेचते थे मृतक का नाम परसुराम प्रजापति (56) पुत्र कथूलेराम था। वह कोंछाभांवर गांव के रहने वाले थे। मृतक की बेटी पूनम ने बताया- मेरे पिता परसुराम हाइवे पर मटके बेचने के साथ चाय की दुकान खोले थे। शुक्रवार रात करीब 9 बजे वह दुकान के बाहर खड़े थे। तभी तेज गति में आ रही बाइक ने पिता को जोरदार टक्कर मार दी। इससे पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन फानन में उनकीे मेडिकल कॉलेज लेकर आए। जहां पर इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। 5 बेटियां हैं, एक की शादी हुई परसुराम की मौत के बाद घर में मातम छाया है। परसुराम की 5 बेटियां और एक बेटा राहुल है। एक बेटी प्रीति की शादी हो चुकी है। जबकि भावना, सीमा, पूनम और आसा अविवाहित है। परिजनों ने बताया कि भावना की शादी के लिए लड़का देख लिया था। अब जल्द ही आगे की बात होने वाली थी। उससे पहले ही ये हादसा हो गया। परसुराम पर ही पूरे परिवार के भरण पोषण की जिम्मेदारी थी। मौत के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। पति की मौत की खबर सुनकर पत्नी सरोज बेसुध हो गई।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *