झांसी के मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में आगामी 24 नवंबर को जिला एथलेटिक्स संघ राष्ट्रीय स्तर की एथलेटिक्स लीग ‘अस्मिता’ आयोजित करने जा रहा है। इसको लेकर शुक्रवार को संघ ने पत्रकार वार्ता आयोजित की। जिसमें बताया कि इस लीग में लड़कियां प्रतिभाग करेंगी। साथ ही जो यहां जीत दर्ज करेंगी तो फिर उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर खेलने का मौका मिलेगा। भारत सरकार के खेल मंत्रालय और खेलो इंडिया देशभर में बेटियों को खेल के जरिये बड़ा मंच देने के साथ ही उनमें आत्मविश्वास जगाने के लिए अस्मिता एथलेटिक्स लीग के नाम से एक स्पोर्ट्स इवेंट आयोजित कर रहा है। इस आयोजन में झांसी जिले को भी शामिल किया गया है। शुक्रवार को झांसी जिला एथलेटिक्स संघ ने मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स स्टेडियम के पत्रकार वार्ता आयोजित की। संघ के अध्यक्ष असद उल्ला खान और सचिव अर्जुन सिंह संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि भारत सरकार की ओर से बेटियों को प्रोत्साहित करने के लिए ये लीग आयोजित की जा रही है। 24 नवंबर को होने वाली इस लीग में जिले के स्कूल और स्पोर्ट्स क्लब भाग लेंगे। बताया कि अभी तक 100 से ज़्यादा लड़कियों ने लीग में खेलने के लिए रजिस्ट्रेशन करा लिया है। इस इवेंट में जीतने वालीं लड़कियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका भी मिलेगा। इस एज ग्रुप की खिलाड़ी होंगी शामिल संघ के अध्यक्ष और सचिव ने जानकारी देते हुए बताया कि अस्मिता एथलेटिक्स लीग में अंडर 10, 12, 14, 16, 18, 20 और अंडर 23 एज ग्रुप की लड़कियां प्रतिभाग करेंगी। बताया कि एक खिलाड़ी दो इवेंट के भाग ले सकती हैं। साथ ही ये भी जानकारी दी कि अंडर 14 और अंडर 16 कॉम्पटीशन में चयनित खिलाड़ी नेशनल इंटर डिस्ट्रिक्ट एथलेटिक्स चैंपियनशिप में सीधे कॉलीफाई कर जाएंगी। लीग का पोस्टर किया जारी शुक्रवार को झांसी जिला एथलेटिक्स संघ ने अस्मिता एथलेटिक्स लीग 2025-26 का पोस्टर भी जारी किया है। इस मौके पर संघ के पदाधिकारियों के साथ डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स ऑफिसर, पूर एथलीट समेत कई खिलाड़ी मौजूद रहे।
झांसी में 24 नवंबर को बेटियां दिखाएंगे एथलेटिक्स का हुनर:अस्मिता एथेलेटिक्स लीग में जीत पर मिलेगा राष्ट्रीय स्तर पर खेलने का मौका
📅 Published: November 21, 2025 |
📂 Category: Uncategorized
