झांसी GRP ने लौटाए 27 लाख के गुम हुए मोबाइल:युवक बोला- पापा से दूसरा मोबाइल दिलाने की जिद कर रहे थे, जीआरपी से फोन आ गया

📅 Published: November 21, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

झांसी रेल मंडल में सफर के दौरान ट्रेनों और स्टेशनों पर गुम हुए 27 लाख रुपए कीमत के मोबाइल फोन उनके मालिकों GRP ने बुलाकर लौटा दिए हैं। यात्रियों ने बताया कि उन्होंने किस्तों पर मोबाइल खरीदे थे लेकिन, कुछ दिन बाद गुम हो गए, जिसकी क़िस्त अभी तक भर रहे हैं। वहीं, एक युवक मोबाइल पाकर भी निराश नजर आया। उसका कहना था कि पापा से नया मोबाइल दिलाने की ज़िद कर रहा था लेकिन, उससे पहले जीआरपी ने फोन कर बता दिया कि खोया हुआ मोबाइल मिल गया है। झांसी जीआरपी एसपी विपुल कुमार श्रीवास्तव ने शुक्रवार को 224 मोबाइल फोन उनके मालिकों को कार्यालय बुलाकर लौटाए हैं। ये वह मोबाइल फोन हैं, जो यात्रियों की लापरवाही से सफर के दौरान ट्रेनों और स्टेशन से गुम हो गए थे। इन मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत 27 लाख रुपए बताई गई है। मोबाइल मिलने पर उनके मालिकों की खुशी का ठिकाना नहीं था। कुछ लोगों ने मोबाइल खोने की रोचक कहानियां भी साझा कीं। किसी के महाकुंभ की भीड़ में मोबाइल गुम हुए तो किसी ने चार्जिंग पर लगाकर फोन खो दिया। लोगों ने बताया कि उनका नया मोबाइल ही खो गया था, जिसकी किस्तें वह आजतक भर रहे हैं। लेकिन, अब जब मोबाइल मिल गया है तो पैसे वसूल हो गए हैं।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *