झारखंड JSSC एग्जाम में पेपर आउट करने वाला अरेस्ट:UP STF ने गोरखपुर में पकड़ा, रांची में FIR के बाद फरार था आरोपी

📅 Published: November 20, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

गोरखपुर में झारखंड एसएससी (जेएसएससी) सीजीएल परीक्षा में पेपर आउट करने के मामले में फरार चल रहा मुख्य आरोपी को यूपी एसटीएफ ने शाहपुर इलाके से गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान शाहपुर के हनुमंत नगर कालोनी पादरी बाजार निवासी विनय साह उर्फ हरिहर सिंह के रूप में हुई। उसके खिलाफ अपराध अनुसंधान विभाग, रांची ने जनवरी में बीएनएस की विभिन्न धाराओं 316(2), 318(2), 318(4), 61(2) तथा झारखंड प्रतियोगी परीक्षा अधिनियम 2023 की धारा 12(2), 12(3) में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोपी के पास मिला नेपाली सिम विनय साह के पास से टीम ने एक नेपाली एक भारतीय सिम कार्ड बरामद किया है। झारखंड पुलिस ने विनय की गिरफ्तारी में सहयोग के लिए यूपी एसटीएफ से अनुरोध किया था। उप पुलिस अधीक्षक धर्मेश कुमार शाही के पर्यवेक्षण में एसटीएफ गोरखपुर की टीम लगातार उसकी लोकेशन और गतिविधियों पर निगरानी रख रही थी। 20 नवंबर को सूचना मिली कि आरोपी शाहपुर इलाके के यांत्रिक कारखाना क्षेत्र में मौजूद है। टीम ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पहचान संदिग्ध लगने पर एसटीएफ ने अपराध अनुसंधान विभाग रांची से संपर्क किया। रांची से आई टीम ने गहन पूछताछ के बाद उसकी पहचान की पुष्टि की और उसे गिरफ्तार कर लिया। एग्जाम का पेपर किया था लीक
पूछताछ में विनय ने स्वीकार किया कि 22 सितंबर 2024 को हुई जेएसएससी सीजीएल परीक्षा का प्रश्नपत्र उसने अपने साथी मनोज कुमार, शशिभूषण दीक्षित व संदीप त्रिपाठी के साथ मिलकर लीक किया था। आरोपियों ने रांची के जे स्क्योर होटल में इसकी साजिश रची थी। परीक्षा से पहले अभ्यर्थियों को मोतिहारी-रक्सौल बॉर्डर के रास्ते नेपाल ले जाकर पेपर पढ़ाया गया। इसके एवज में विनय के खाते में मनोज ने एक लाख रुपये भेजे थे। आरोपी को शाहपुर थाना में दाखिल किया गया। झारखंड पुलिस उसकी ट्रांजिट रिमांड लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *