टी-20 वर्ल्ड कप में रोहतक के मयंक का दम:UAE टीम की तरफ से खेला, न्यूजीलैंड के खिलाफ 13 गेंदों में बनाए 21 रन

📅 Published: February 10, 2026 | 📂 Category: Uncategorized

रोहतक के गांव घिलौड़ के रहने वाले मयंक चौधरी ने टी-20 वर्ल्ड में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए पहले मुकाबले में UAE टीम की तरफ से खेलते हुए ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर 13 गेंदों में 21 रनों की छोटी, लेकिन महत्वपूर्ण पारी खेली। 16वें ओवर में आए मयंक चौधरी ने 2 चौके व एक छक्के की मदद से 21 रन बनाए। मयंक चौधरी ने टी-20 वर्ल्ड कप के अपने पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम का सामना किया। 16वें ओवर में मयंक चौधरी को बैटिंग करने का मौका मिला। मयंक ने अपने स्वभाव के अनुरूप तेज बैटिंग की और 2 चौके व एक छक्के की मदद से स्कोर को 21 रनों तक पहुंचाया। इस दौरान मयंक चौधरी लॉकी फर्ग्यूसन की गेंद पर छक्का मारने के चक्कर में मिचेल सेंटनर को कैच थमा बैठे। 10 साल की उम्र में शुरू किया खेलना मयंक चौधरी जब मात्र 10 साल का था तो क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया। गवर्नमेंट मॉडल स्कूल से 12वीं की पढ़ाई की और डीएवी कॉलेज चंडीगढ़ से पीजी की डिग्री ली। इसी बीच खेलना जारी रखा और पढ़ाई व खेल के बीच एक सामंजस्य बनाए रखा। अंडर 14 में खेला स्कूल नेशनल टूर्नामेंट मयंक चौधरी ने पहली बार स्कूल की तरफ से अंडर 14 नेशनल क्रिकेट टूर्नामेंट खेला। उसके बाद अंडर-16 में भी नेशनल टूर्नामेंट में भाग लिया। कॉलेज में जाने के बाद अंडर- 19 व अंडर- 23 में खेलता रहा। हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन की तरफ से मयंक चौधरी ने सीनियर क्रिकेट टूर्नामेंट भी खेला। मयंक चौधरी श्रीश्री क्रिकेट एकेडमी पंचकूला की तरफ से खेलता रहा। हरियाणा की रणजी टीम में नहीं हुआ चयन मयंक चौधरी ने हरियाणा की रणजी टीम में चयनित होने के लिए काफी प्रयास किया। दो बार हरियाणा रणजी टीम के 2017 व 2018 के कैंप में भी शामिल हुआ, लेकिन टीम का हिस्सा नहीं बन सका। काफी प्रयासों के बाद भी जब रणजी टीम में शामिल नहीं हुआ तो 2021 में दुबई चला गया। यूएई टीम से खेले दो बार एशिया कप मयंक चौधरी की खेल प्रतिभा को देखते हुए 2021 में दुबई की क्रिकेट टीम में शामिल किया गया। वहां दुबई डेयर डेविल्स क्लब की तरफ से कई टूर्नामेंट खेले। बाद में मयंक को यूएई की टीम में शामिल किया गया और लगातार पिछले दो एशिया कप में टीम में हिस्सा रहते हुए मैचों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *