ट्रक ने बाइक को टक्कर मारी, एक की मौत:बाराबंकी में दूसरा युवक गंभीर घायल, पुलिस ने ट्रक जब्त किया

📅 Published: November 24, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

बाराबंकी में सोमवार को लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर एक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। लोनी कटरा थाना क्षेत्र में हुए इस हादसे में एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे बाइक पर सवार दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान सरैयाडीह, दहिला निवासी रमेश रावत पुत्र मुनेश्वर के रूप में हुई है। बाइक पर उनके साथ सवार राहुल वर्मा पुत्र दिनेश वर्मा गंभीर रूप से घायल हुए हैं। बताया गया है कि दोनों युवक दहिला डेरी के सामने एक निर्माणाधीन इमारत से मजदूरी कर अपने घर लौट रहे थे, तभी यह दुर्घटना हुई। घायल राहुल वर्मा को घटनास्थल से एम्बुलेंस की मदद से सीएचसी त्रिवेदीगंज ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल बाराबंकी रेफर कर दिया गया। लोनी कटरा थानाध्यक्ष अभय कुमार मौर्या ने बताया कि हादसे में शामिल ट्रक को पुलिस ने जब्त कर लिया है। इस मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मृतक रमेश रावत के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *