ट्रम्प ने मीडिया के सामने ममदानी का बचाव किया:कहा- हमारे विचार मिलते-जुलते; ममदानी बोले- हम 85 लाख लोगों का जीवन सस्ता बनाना चाहते हैं

📅 Published: November 22, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और न्यूयॉर्क सिटी के नव-निर्वाचित मेयर जोहरान ममदानी के बीच शुक्रवार को व्हाइट हाउस में पहली मुलाकात हुई। इस दौरान ट्रम्प ने मीडिया के समाने ममदानी का बचाव किया। ट्रम्प ने कहा- हम न्यूयॉर्क को फिर से शानदार बनाना चाहते हैं। ममदानी जितना बेहतर करेंगे, मैं उतना ही खुश रहूंगा। ट्रम्प ने यहां तक कहा कि ममदानी कई कंजरवेटिव लोगों को हैरान कर देंगे और उनके कुछ विचार मुझसे से मिलते-जुलते हैं। ममदानी ने भी मीटिंग को प्रोडक्टिव बताया और कहा कि हमने किराया, राशन, बिजली बिल और रहने की बढ़ती कीमतों पर बात की। हम दोनों न्यूयॉर्क के 85 लाख लोगों के लिए जीवन को सस्ता बनाना चाहते हैं। माना जा रहा था ट्रम्प-ममदानी में तीखी बहस हो सकती है, लेकिन मीटिंग के दौरान माहौल काफी दोस्ताना रहा। ट्रम्प ने ममदानी की तारीफ करते हुए कहा कि हमारी मीटिंग बहुत अच्छी और फायदेमंद रही।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *