ट्रम्प ने वर्ल्डकप के लिए खिलाड़ियों को बधाई दी:बोले-पूरा अमेरिका आपके साथ, भारत ने 29 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगी भिड़ंत

📅 Published: February 9, 2026 | 📂 Category: Uncategorized

भारत में चल रहे टी-20 वर्ल्ड कप के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अपनी क्रिकेट टीम का उत्साह बढ़ाया है। ट्रम्प ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि पूरा देश टीम USA का समर्थन कर रहा है। उन्होंने लिखा,’मुझे अभी पता चला कि भारत में क्रिकेट वर्ल्ड कप चल रहा है! मैं टीम USA को शुभकामनाएं देता हूं। हमारी टीम बहुत मजबूत है और पूरा अमेरिका आपके साथ है।’ भारत में अमेरिकी राजदूत ने जताया आभार
ट्रम्प के इस संदेश पर भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने राष्ट्रपति को धन्यवाद देते हुए लिखा,’काइंड वर्ड्स के लिए धन्यवाद मिस्टर प्रेसिडेंट।’ ट्रम्प के इस बयान को अमेरिका में क्रिकेट की बढ़ती लोकप्रियता से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि अमेरिका में क्रिकेट अभी भी अपनी पहचान बना रहा है, लेकिन ग्लोबल स्टेज पर टीम के प्रदर्शन ने सबका ध्यान खींचा है। वानखेड़े में भारत ने USA को हराया, सूर्या ने खेली 84 रनों की पारी
मैदान की बात करें तो, मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन भारत ने अमेरिका को 29 रनों से हरा दिया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 161/9 का स्कोर बनाया। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 49 गेंदों पर नाबाद 84 रनों की शानदार पारी खेली। ईशान किशन और तिलक वर्मा ने भी उपयोगी योगदान दिया। अमेरिका की ओर से शैडली वान शल्कविक (4/29) और हरमीत सिंह (2/26) ने बेहतरीन गेंदबाजी की।
लक्ष्य का पीछा नहीं कर पाई अमेरिकी टीम, सिराज ने झटके 3 विकेट
162 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए अमेरिका की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 132 रन ही बना सकी। मिलिंद कुमार, संजय कृष्णमूर्ति और शुभम रंजने ने संघर्ष किया, लेकिन भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सके। भारत की ओर से मोहम्मद सिराज, अक्षर पटेल और अर्शदीप सिंह ने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए अमेरिका को लक्ष्य से दूर रखा। अब 10 फरवरी को पाकिस्तान से महामुकाबला
भारत से हारने के बाद अब अमेरिकी टीम श्रीलंका रवाना होगी। वहां 10 फरवरी को उनका मुकाबला पाकिस्तान से होगा। यह मैच काफी रोमांचक होने की उम्मीद है क्योंकि 2024 के वर्ल्ड कप में अमेरिका ने पाकिस्तान को हराकर बड़ा उलटफेर किया था। क्रिकेट फैंस की नजरें इस री-मैच पर टिकी हैं कि क्या अमेरिका दोबारा वह इतिहास दोहरा पाएगा। _______________ स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… T20 वर्ल्डकप 2026 होस्ट टीम एक बार भी नहीं जीत सकी:श्रीलंका फाइनल खेलने वाला इकलौता देश; 8 टीमें सेमीफाइनल में भी नहीं पहुंचीं टी-20 वर्ल्ड कप 7 फरवरी से भारत और श्रीलंका में शुरू हो चुका है। टूर्नामेंट के शुरुआती 2 दिन बड़े उलटफेर तो नहीं हुए, लेकिन नीदरलैंड, नेपाल और अमेरिका जैसी एसोसिएट टीमों ने अपने प्रदर्शन से सभी को चौंका दिया। अमेरिका ने तो होस्ट नेशन भारत की धड़कनें बढ़ा दी थीं। पूरी खबर

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *